New Road in Delhi : दिल्ली वालों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक नई सड़क (New road project) का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लंबाई 5 किलोमीटर होने वाली है। वहीं ये 4 लेन सड़क होगी। आइए जानते हैं दिल्ली में बनने वाली इस नई सड़क के बारे में।
Delhi के संगम विहार में अब एक नई सड़क का निर्माण कराया जाने वाला है। ये सड़क 4 लेन की होगी और इसकी लंबाई 5 किलोमीटर (New Road Length in Delhi) होने वाली है। सरकार ने इस सड़क के रूट को भी फाइनल कर लिया है। सड़क का निर्माण होने की वजह से दिल्ली के इन इलाकों को लाभ होगा। खबर के माध्यम स जानिये इस बारे में पूरी डिटेल।
इन इलाकों में रहने वाले लोगों को होगा लाभ
दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शूटिंग रेंज टी-पॉइंट से लेकर संगम विहार जे-ब्लॉक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (New Road in Sangam Vihar) तक कॉलोनी के पीछे की ओर लगभग 5 किलोमीटर की लंबाई वाली 4 लेन की नई सड़क का निर्माण कराया जाने वाला है।
विस्तृत परियोजना की रिपोर्ट तैयार
इस परियोजना को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को तैयार करने के लिए एजेंसी की तलाश करनी शुरू कर दी है। एजेंसी से करार हो जाने पर उसे डीपीआर (New Road DPR) बनाने के लिए 35 दिन का समय दिया जाने वाला है। परियोजना की लागत का आकलन डीपीआर बनने पर ही किया जा सकेगा।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने दी जानकारी
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल में संगम विहार (Sangam Vihar project) के लोग महरौली-बदरपुर रोड तक पहुंचने के लिए रतिया मार्ग का यूज करते हैं। ये मार्ग लगभग 3 किलोमीटर लंबा है, हालांकि संकरा होने की वजह से इस पर दिनभर भारी ट्रैफिक जाम (New Road in Sangam Vihar) की परेशानी होती है। इस कारण से महरौली-बदरपुर रोड तक पहुंचने में 30 से 45 मिनट तक का समय लग जाता है। नई सड़क का निर्माण होने की वजह से जाम की परेशानी से राहत मिल जाएगी।
नई चार लेन सड़क का होगा निर्माण
नई चार लेन सड़क के निर्माण होने की वजह से संगम विहार (Sangam Vihar News) के लोगों को महरौली-बदरपुर रोड तक पहुंचने में काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस नए मार्ग कर निर्माण हो जाने के बाद यात्रा के समय में गिरावट आएगी। समय में गिरावट (Traffic Problem in Delhi) आने की वजह से ये सफर सिर्फ पांच मिनट का रह जाएगा। ये सड़क न सिर्फ यात्रा समय में भारी कमी लाएगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति देने वाला है।
टोटल स्टेशन सर्वे का मानचित्र होगा तैयार
इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे पहले प्रारंभिक सर्वे किया जाएगा। इसके तहत फोटोग्राफी के साथ प्रस्तावित भूमि पर समस्याओं की पहचान की जाएगी। इसके बाद टोटल स्टेशन सर्वे (Sangam Vihar Road Survey) से विस्तृत मानचित्र तैयार किया जाने वाला है। पेड़ों की गिनती और उनकी प्रजातियों का सर्वेक्षण भी किया जाने वाला है। इन आंकड़ों के आधार पर योजना को तैयार किया जाएगा।
