Weather Updates : देश के ज्यादातर इलाकों में सर्दियां अब विदाई लेने जा रही है और गर्मियों की शुरुआत होने वाली है। दिन के समय ज्यादातर जगहों पर चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी है। IMD की तरफ से बताया गया है कि अब कई जगहों पर मौसम करवट लेगा और विभाग की तरफ से आंधी और बरसात को लेकर अलर्ट भी जारी हुआ है।\
उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में दिन के समय निकलने वाली धूप देखकर लग रहा है कि गर्मियों ने अपने कदम रख दिए हैं और सर्दियां विदाई लेने जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अपडेट से पता चला है कि आज 17 फरवरी का दिन इस साल का सबसे ज्यादा गर्म दिन दर्ज किया गया है और आज के इस ज्यादा तापमान को देखकर कहा जा सकता है कि अब गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से यह भी कहा गया है कि अब एक बार फिर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेने जा रहा है और विभाग की तरफ से आंधी और बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आने वाले दिनों में कहां कैसा रहेगा मौसम।
मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की तरफ से कहा गया है कि बढ़ रही गर्मी के इस मिजाज के बीच एक बार फिर से बरसात का दौर शुरू होने वाला है और देश के कई इलाकों में आंधी और बरसात को लेकर आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी किया जा चुका है। मौसम विभाग की तरफ से 18 फरवरी को झमाझम बरसात और आंधी तूफान को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है तथा बताया गया है कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
Delhi NCR में जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) के कई इलाकों में 18 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि विभाग की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है और पूर्वानुमान जताया गया है कि दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के साथ काले बादल छाए रहेंगे तथा तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather News) के उपाध्यक्ष का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से अगले 2 दिन तक कई इलाकों में झमाझम बरसात हो सकती है। बरसात की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है और दिन के समय इस चिलचिलाती धूप से हो रही परेशानी से छुटकारा भी मिल सकता है।
बरसात के बाद फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग की तरफ (Rain Alert) से बताया गया है की बरसात होने का कारण एक बार तापमान में गिरावट आ सकती है लेकिन बरसात के बाद तापमान फिर से बढ़ सकता है और 21 और 22 फरवरी तक अधिकतम तापमान दोबारा से 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आईएमडी की तरफ से बताया गया है की बरसात के बाद तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
