Delhi Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में बीते कई दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है। दरअसल, पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। हाल ही में मौसम विभाग (Aaj ka mausam) ने राजधानी में बादल छाने और बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में पारा जीरो से नीचे जा पहुंचा है वहीं कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। ऐसे में तापमान में गिरावट आ रही है और भीषण ठंड पड़ रही है। अब दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर (Delhi-NCR Mausam) के विभिन्न हिस्सों में बादल छाने और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (Weather Update) की मानें तो कल के बाद यानी शुक्रवार से मौसम बदलने वाला है। शुक्रवार से लेकर 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ बादलों की आवाजाही देखे जाने का पूर्वानुमान है।
कल लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट –
मौसम विभाग (Mausam update) ने बुधवार रात को अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थितियां रहने और धुंध या कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कई जगहों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान (Delhi Tempeature) के 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
13 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक शुक्रवार से दिल्ली में मौसम बदलने की संभावना है। IMD ने शुक्रवार से लेकर 13 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान सुबह के समय घना कोहरा नजर आएगा। इसके साथ ही भीषण ठंड का कहर भी देखने को मिलेगा। यही नहीं दिल्ली में तापमान में उतार चढ़ाव भी देखा जाएगा। दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में गुरुवार को 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलने की संभावना है।
2 दिनों तक तेज स्पीड से चलेगी सर्द हवाएं –
मौसम विभाग (IMD Weather) के अपडेट के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में दिन के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर ठंडी हवाएं चलेंगी। इसको लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (Mausam Update) की मानें तो दिल्ली में 12 और 13 जनवरी को हवा की स्पीड धीमी रहेगी। आसमान में बादल भी होंगे। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण पलूशन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। एनसीआर (NCR Mausam) के शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
