Kal ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है जिसकी वजह से तापमान में बढ़ौतरी हुई है और लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार जल्द ही मौसम बदलने वाला है। एक बार फिर से सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। IMD ने आज रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं कल मौसम कैसा रहेगा।
देशभर में मौसम कूल कूल बना हुआ है। हालांकि, बीते कई दिनों से साफ मौसम के चलते तेज धूप खिल रही है और कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। जनवरी की भयंकर ठंड के बाद फरवरी में मार्च वाला मौसम हो गया है। उत्तर भारत के लोगों को ऐसे में लग रहा होगा कि अब सर्दी की विदाई होने जा रही है, लेकिन अब मौसम यू टर्न लेने वाला है। मौसम विभाग ने अपडेट (Mausam Update) जारी करते हुए बताया है कि एक बार फिर से ठंड दस्तक देने वाली है सर्द हवाएं चलेंगी और पारा तेजी से लुढ़केगा।
आज रात से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने 9 फरवरी से मौसम में बदलने की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) जैसे मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा अपडेट के अनुसार आज रिवार रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होने के कारण अचानक मौसम बदलेगा। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के राज्यों में आंशिक बादलों और हल्की धुंध के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है।
आज रात को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ –
एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने की वजह से उत्तर भारत का मौसम फरवरी के महीने में बार बार बदल रहा है। आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में एक्टिव होने वाला है। इसका असर सोमवार यानि 9 फरवरी को दिखेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड –
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, 8 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से दिल्ली-NCR में 9 और 10 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 9 औग 10 फरवरी को हल्की धुंध नजर आ सकती है। इस दौरान हवा की स्पीड भी धीमी रहेगी, जो कि 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में फरवरी के मध्य के साथ-साथ तीसरे हफ्ते तक दिल्ली में बारिश की संभावना है।
आज कैसा रहेगा मौसम –
आज रविवार को दिल्ली में मौसम (Delhi Mausam) साफ है और अच्छी धूप खिलने से तापमान में बढ़ौतरी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्वानुमान लगाया कि आसमान साफ रहेगा, दिल्ली में कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
