Delhi Weather Update : दिल्ली एनसीआर में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदल रहा है। बता दें कि अब यहां पर झमाझम बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी जानकारी दी है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली एनसीआर का मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। बता दें कि अब यहां पर एक बार फिर से ठंड की शुरुआत होने वाली है। ठंड होने के साथ साथ तापमान भी लुढ़केगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली एनसीआर के मौसम (Delhi-NCR Mausam) की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
दिल्ली-एनसीआर में आज ऐसा रहेगा मौसम-
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में आज यानी मंगलवार को बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे इलाके में बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही में पिछले शुक्रवार हुई बारिश से कुछ समय तक साफ हवा रहने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर से खराब होता नजर आ रहा है।
CPCB ने दी जानकारी-
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह 7.30 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (Delhi AQI) 287 रहा था। जोकि हवा की ‘खराब’ कैटेगरी को शो करता है। इसके साथ ही में इससे पहले सोमवार को एक्यूआई 241 था, जो भी खराब कैटेगरी में ही था।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश के आसार-
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। बुधवार तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही में मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी और ओलावृष्टि भी होने की संभावना लगाई जरा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही में आज हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है।
सफदरजंग समेत बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान-
सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले दिन से दो डिग्री से ज्यादा कम रहा था। हालांकि आयानगर 3.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया है। राजधानी में अधिकतम तापमान (Delhi Mausam) 23.2 डिग्री भी दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा है और एक दिन पहले की तुलना में लगभग पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया था।
