IMD Weather : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है। पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट आ रही है जिसकी वजह से अब ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में बारिश शुरू होने वाली है। जिसके बाद तापमान में कमी आने से सर्दी बढ़ेगी। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेने वाला है। दिल्ली-एनसीआर तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है जिसकी वजह से अब राजधानी में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दिल्ली वाले प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है।
कई इलाकों में अब सुबह के समय आसमान में धुंध की चादर छा रही है। दिवाली के बाद प्रदूषण के साथ ही ठंड में भी बढ़ौतरी हुई है। सुबह और शाम के समय से हल्की ठंड का एहसास बढ़ गया है। दिन में तेज धूप खिलती है लेकिन हल्की ठंड महसूस होती है। मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Rain Alert) में बारिश होने की भी संभावना है। दरअसल हिमालयन रीजन में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव दिल्ली के मौसम में देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में भी गिरावट हो सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। रविवार को भी सुबह के समय मौसम साफ रह सकता है। हालांकि शाम को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं इसके साथ ही सुबह के समय धुंध छाने का भी अनुमान है।
वहीं 27 और 28 अक्टूबर के दिन मौसम की बात करें तो दोनों ही दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सुबह और देर रात के समय हल्की धुंध या कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature Update) 29 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन
दिल्ली में शुक्रवार यानी 24 अक्टूबर 2025 को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान (delhi tempreature) सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दिन रिज, पाल, लोधी रोड और आयानगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिल्ली (Delhi Weather) और आसपास के शहरों में हवा जहरीली बनी हुई है। CPCB के अनुसार आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 255 रहा। इस दौरान कई इलाकों में AQI 300 के ऊपर भी रहा। वहीं आनंद विहार का AQI 400 पार दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में AQI 243, नोएडा में 239, ग्रेटर नोएडा (Noida Mausam) में 258, गुरुग्राम में 248 और फरीदाबाद में 255 दर्ज किया गया।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		