Delhi Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगभग सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड की बीच गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश (Delhi Rain Alert) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी में बारिश होने से 102 दिन बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
देश की राजधानी दिल्ली में काफी दिनों से भयंकर ठंड पड़ रही है। बीते कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ था जिसकी वजह से तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ौतरी हुई और लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन अब राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा अपडेट के अनुसार राजधानी में इस बार गणतंत्र दिवस हल्के कोहरे के बीच मनेगा। IMD का अनुमान है कि 26 जनवरी को आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे। वहीं, रविवार को भी कुछ इलाकों में धुंध छाने के आसार हैं। वहीं, 27 जनवरी को दिल्ली में एक बार फिर से गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Weather Update) का अनुमान है कि 26 जनवरी को शीतलहर चलेगी। अधिकतम तापमान के 19 से 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। हवा की गति कमजोर पड़ने से दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।
कल कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार कल यानी 27 जनवरी को दिल्ली में एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके असर से दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की धुंध रही। हालांकि दिनभर धूप निकली रही।
102 दिन बाद दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव –
दिल्लीवालों को 102 दिन बाद शनिवार को जहरीली हवा से राहत मिली है। दिल्ली (Delhi ka Mausam) व आसपास हुई अच्छी बारिश और तेज हवाओं के चलने से दिल्ली की हवा में घुले-मिले प्रदूषक कण काफी हद तक कम हो गए हैं। जिसके चलते दिल्ली के वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में सुधार हुआ है।
राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई है जिसकी वजह से अब ठंड मे बढ़ौतरी है लेकिन मौसम साफ (Weather Update) होने से दिन भर तेज धूप निकल रही है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी 30 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज रही। इससे प्रदूषण की स्थिति से लोगों को काफी राहत मिली है। शनिवार को दिन के समय तेज धूप निकली। प्रदूषण के साफ होने से दिल्ली का आसमान भी कुछ हद तक नीला दिखने लगा।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता –
सीपीसीबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते साल 14 अक्टूबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर यानी खराब श्रेणी में चला गया था। इसके बाद से एक दिन भी ऐसा नहीं रहा जब वायु गुणवत्ता का स्तर स्वच्छ रहा हो। इस बीच ज्यादातर दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब, बहुत खराब, गंभीर या फिर अति गंभीर श्रेणी में रहा। इस बीच में 14 दिसंबर को दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 461 अंक पर रहा था। अब मौसम की मेहरबानी से हवा साफ हुई है। कुल मिलाकर 102 दिनों बाद दिल्ली को स्वच्छ हवा नसीब हुई है।
सीपीसीबी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 192 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले शुक्रवार को यह सूचकांक 282 था। यानी चौबीस घंटे के भीतर सूचकांक में 90 अंकों का सुधार हुआ है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का सूचकांक 200 से नीचे है
हालांकि शनिवार शाम को दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Mausam) की हवा में पीएम 10 का स्तर 164 और पीएम 2.5 का 77 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। मानकों से अभी प्रदूषक कणों का स्तर डेढ़ गुना ज्यादा है, लेकिन, पहले की तुलना में इसमें खासी कमी आई है। हालांकि कुछ दिन बाद फिर प्रदूषण बढ़ सकता है।
