Kal ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आए दिन तापमान में बढ़ौतरी होती जा रही है। कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से इस समय बारिश हो रही है वहीं दिल्ली, हरियाणा-पंजाब, यूपी और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 35 डिग्री के पार निकल गया है। अभी से ही लू की स्थिति बन गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली-NCR से सर्दी की विदाई हो चुकी है और गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हालांकि दो दिनों से चल रही तेज हवाएं गर्मी का अहसास नहीं होने दे रही हैं। होली के दिन तापमान और बढ़ने के आसार हैं, जबकि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। सुबह ही तेज धूप खिली रहेगी, जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती जाएगी। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा 31.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा 15.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।
आज के मौसम का हाल
आज दिल्ली में मौसम (Delhi ka Mausam) साफ रहेगा। दिन भर 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम पारा 34 डिग्री तो न्यूनतम पारा 17 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं होली के अगले दिन अधिकतम पारा 35 डिग्री के पार जा सकता है और न्यूनतम पारा 19 डिग्री तक रहने की संभावना है। आज से दिन का तापमान चढ़ते-चढ़ते 9 मार्च तक 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसा कई सालों बाद होने जा रहा है. जब मार्च के दूसरे सप्ताह में ही दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने वाला हो।
AQI लेवल –
सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली (Delhi AQI) में बुधवार सुबह औसतन वाहेगुरु का सूचकांक 170 रन को बना हुआ है, जबकि दिल्ली-NCR के शहर फरीदाबाद में 165 गुरुग्राम में 172 गाजियाबाद 163 में ग्रेटर नोएडा में 166 नोएडा में 160 अंक बना हुआ है। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर 200 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है।
राजस्थान का मौसम –
राजस्थान में मौसम (Rajasthan Weather Update) का मिजाज बदल रहा है। राज्य के सभी जिलों में मार्च में ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। इस सीजन मार्च में ही राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। सूरज का कहर सबसे ज्यादा पश्चिमी जिलों में बना हुआ है। मंगलवार को यहां के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री से भी ज्यादा रहा है। वहीं, जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी, चित्तौड़गढ़ में पारा सबसे ज्यादा है। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर रीजन में दिन में तेज धूप के बीच हल्की गर्म हवा चली। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने राज्य में अगले एक सप्ताह में गर्मी और तेज होने का अनुमान जताते हुए तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग (Weather Update) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा है। तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर और पाली में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
राजस्थान में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान –
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, अजमेर में 34.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 34.6 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, जयपुर में 33.9 डिग्री, पिलानी में 35.3 डिग्री, सीकर में 32.5 डिग्री, कोटा में 34.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.8 डिग्री, बाड़मेर में 38.3 डिग्री, जैसलमेर में 36.5 डिग्री, जोधपुर में 36.6 डिग्री, बीकानेर में 36.1 डिग्री, चूरू में 35.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 33.3 डिग्री, माउंट आबूमें 27.8 डिग्री, नागौर में 35.1 डिग्री, डूंगरपुर में 34.8 डिग्री, जालौर में 36.1 डिग्री, सिरोही में 32.8 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 34.1 डिग्री, दौसा में 34.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया।
