Delhi Metro News : सरकार के द्वारा समय समय पर मेट्रो स्टेशन के नामों को बदला जाता है। बता दें कि अब एक और नये मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब इस मेट्रो स्टेशन (Metro Station Name Change) का नाम भगवान श्री राम के नाम से जाना जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस मेट्रो स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
दिल्ली मेट्रो को लेकर हाल ही में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि अब राजधानी के एक प्रमुख मेट्रो स्टेशन (delhi metro news) का नाम बदलकर भगवान श्री राम के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले को भारतीय संस्कृति, आस्था और ऐतिहासिक विरासत के साथ कनेक्ट किया जा रहा है। खबर के माध्यम से जानिये सरकार के इस फैसले के बारे में पूरी जानकारी।
स्थानीय लोगों और समुदाय की मांग हुई पूरी
पूर्वी दिल्ली को मयूर विहार के साथ कनेक्ट करने के लिए पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब इसका आधिकारिक नाम ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया गया है। यक फैसला स्थानीय लोगों और समुदाय (Metro Station Name Change) की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखने के बाद लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी है और नया नाम प्रभावी रूप से लागू किया जा चुका है।
इसके बाद बदला गया नाम
मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का फैसला ले लिया गया है। दिल्ली राज्य नामकरण प्राधिकरण द्वारा ये फैसला लिया गया है। इसकी अध्यक्ष मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा की गई है। 29 सदस्यीय (Shri Ram Mandir Mayur Vihar) ये समिति शहर की सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों, गोल चक्करों और अन्य सार्वजनिक स्थलों के नामकरण व पुनर्नामकरण से जुड़े प्रस्तावों पर विचार करके अंतिम निर्णय लिया गया है।
त्रिलोकपुरी के विधायक ने जताया आभार
त्रिलोकपुरी से स्थानीय भाजपा विधायक रवि कांत ने मेट्रो स्टेशन का नाम राम मंदिर के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद कर दिया है। उन्होंने बताया है कि ये स्थानीय लोगों (Shri Ram Mandir Mayur Vihar News) की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और वे पिछले छह महीनों से इस मामले को सरकार के सामने उठा रहे थे। अब उनकी इस मांग को पूरा कर लिया गया है।
पिंक लाइन पर होगा मेट्रो स्टेशन का निर्माण
मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित है। ये शिव विहार-मजलिस पार्क कॉरिडोर का हिस्सा रहने वाली है। पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर (Metro Corridor) होगा। ये लाइन उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी दिल्लो को कनेक्ट कर देती है। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन लगभग 59 किलोमीटर लंबी है। इसके विस्तार का कार्य जारी रहा है। इसके बाद ये 71 किमी से अधिक लंबी हो जाएगी। पिंक लाइन पर 10 से अधिक इंटरचेंज स्टेशन (interchange station) को बनाया गया है। इसकी वजह से यात्री आसानी से एक लाइन से दूसरी लाइन बदलकर मेट्रो को पकड़ सकते हैं। ये लाइन आनंद विहार रेलवे स्टेश और सराय काले खां को भी कनेक्ट कर रही है।
