Delhi-NCR – उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर गाजियाबाद नामक एक नया शहर बनाने की योजना बना रही है। यह शहर गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में विकसित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने इस परियोजना को शुरू करने का आदेश दिया है, जिस पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं-
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में ‘ग्रेटर गाजियाबाद’ नामक एक आधुनिक शहर विकसित किया जा रहा है। योगी सरकार (Yogi Government) इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर तेज़ी से काम कर रही है, जिसका लक्ष्य 2031 तक शहर को पूरी तरह विकसित करना है। इसमें गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के इलाके शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर गाजियाबाद नामक एक नया शहर बनाने की योजना बना रही है। यह शहर गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में विकसित होगा। इसमें खोड़ा, कनावनी, लोनी और डासना नगर पंचायत के गाँव भी शामिल किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने इस परियोजना को शुरू करने का आदेश दिया है, जिस पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। इस नए शहर से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
ग्रेटर गाजियाबाद को बनाने के लिए 20 गांवों को जोड़ा जाएगा. पहले 13 गांवों को शामिल करने की योजना थी। सर्वे के बाद गांवों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है। फिलहाल, इस शहर में 175 वार्ड होंगे।
ग्रेटर गाजियाबाद को कमिश्नरेट सिस्टम के तहत चलाया जाएगा। इसका नेतृत्व एक सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे। शहर को तीन जोन में बांटा जाएगा। हर जोन का प्रभारी एक आईएएस अधिकारी होगा।
इस प्रोजेक्ट को गाजियाबाद, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के 2031 मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। सड़क नेटवर्क और विकास को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर गाजियाबाद (greater gaziabad) की सीमाएं तय की जा रही हैं। जिला प्रशासन नई सीमाओं और क्षेत्रों की जानकारी जुटा रहा है। इससे विकास योजनाएं बेहतर तरीके से बनाई जा सकेंगी। मास्टर प्लान में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
सभी विभागों ने अपने क्षेत्रों का सर्वे पूरा कर लिया है, और रिपोर्टें अब अंतिम चरण में हैं। इसके बाद सीमांकन, प्रशासनिक ढांचे और नगर विकास की योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ग्रेटर गाजियाबाद दिल्ली-NCR के लिए एक आधुनिक शहर होगा, जिसमें अच्छी सड़कें, सार्वजनिक परिवहन, अंडरपास और ट्रेन स्टॉपेज (train stoppage) जैसी बेहतरीन सुविधाएं होंगी। यह शहर लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। आने वाले सालों में यह पूरे उत्तर भारत के लिए एक मॉडल बनने की क्षमता रखता है।
