Delhi NCR News : दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर रहने वाले लोगों को चार बड़े गिफ्ट (Facilities in Delhi NCR) मिलने वाले हैं। यहां पर लोगों को कुछ खास तारीके की सुविधाएं भी मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Delhi NCR के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले समय में क्षेत्र को चार बड़े गिफ्ट मिलने जा रहे हैं, जिनसे न सिर्फ बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी बल्कि रोजमर्रा (Delhi NCR) की जिंदगी भी पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक बन जाएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट, कनेक्टिविटी और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े ये बड़े प्रोजेक्ट लाखों लोगों को सीधा फायदा पहुंचाएंगे। माना जा रहा है कि इन पहलों से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और रहने-काम करने का अनुभव भी बेहतर होगा।
एनसीआर के लोगों के लिए आई खुशखबरी-
दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि अब आने वाले समय में क्षेत्र को चार बड़े गिफ्ट मिलने वाले हैं। इसकी वजह से न सिर्फ बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी बल्कि रोजमर्रा (Delhi NCR News) की जिंदगी भी पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट, कनेक्टिविटी और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े ये बड़े प्रोजेक्ट लाखों लोगों को सीधा लाभ होने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये दिल्ली एनसीआर में मिलने वाली इन सुविधाओं के बारे में।
मेरठ मेट्रो का होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच ये मेट्रो चलने वाली है। 120 किलोमीटर के साथ ये देश की सबसे तेज मेट्रो होगी। पीएम मोदी इसके साथ दिल्ली (Delhi News) के सराय काले खां से मेरठ तक रैपिड रेल के पूरे रूट का भी उद्घाटन करने वाली है। इससे 82 किलोमीटर का रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन का रूट पूरा कर दिया जाएगा। हालांकि, दिल्ली एनसीआर को जल्द कई और बड़े तोहफे मिलने वाले हैं। इसका लाभ दिल्ली एनसीआर (Expressway in Delhi NCR) के करोड़ों लोगों को होने वाला है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से कम होगी दूरी
दिल्ली और देहरादून के बीच दूरियों को कम करने के लिए सरकार अब जल्द ही काम करने वाली है। बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway News) का काम इस समय फुल स्पीड में काम किया जा रहा है। इस हाईवे को लेकर सबसे ताजा अपडेट ये है कि यह अब पूरी तरह चालू होने के काफी करीब आ पहुंचा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। 28 फरवरी 2026 से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) के अंतिम खंडों पर ट्रायल रन की शुरुआत कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत (EPE) तक का लगभग 32 किलोमीटर का हिस्सा पहले ही ट्रायल और यातायात के लिए काफी हद तक तैयार किया जा चुका है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इस वजह से होगा खास
हाईवे चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी सिर्फ 2.5 घंटे में ही पूरी की जा सकेगी। इसमें अभी 6-7 घंटे तक का समय लग जाता है। हाईवे की कुल लंबाई 210 किलोमीटर की होने वाली है। ये दिल्ली (Delhi News), बागपत, शामली, और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा। एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर : इस हाईवे पर राजाजी नेशनल पार्क के पास 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड (ऊंचा) रास्ता बनाया गया है। इसकी वजह से जानवरों को कोई परेशानी नहीं होगी।
जेवर एयरपोर्ट से नोएडा को लगेंगे ‘पंख’
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का बड़ी तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयानों और निर्माण की गति को देखते हुए ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि एयरपोर्ट का उद्घाटन मार्च 2026 में किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा खुद इसका उद्घाटन किया जाने वाला है। एयरपोर्ट का रनवे, एटीसी (ATC kya hota h) टावर और पैसेंजर टर्मिनल का मुख्य ढांचा पूरी तरह तैयार करेगा। इधर, DGCA से ‘एयरोड्रम लाइसेंस’ मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण पर चल रही है। जैसे ही ये लाइसेंस मिल जाता है। वैसे ही उद्घाटन की सटीक तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। उद्घाटन के तुरंत बाद पहले चरण में घरेलू उड़ानों की शुरुआत कर दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (international flights) इसके कुछ महीनों बाद शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
ऐसा होगा नोएडा का जेवर एयरपोर्ट
ये उत्तर प्रदेश का 5वां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होने वाला है। जेवर एयरपोर्ट पर शुरुआत में सालाना लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकते हैं। इसे दुनिया के सबसे आधुनिक और इको-फ्रेंडली (Greenfield Expressway) एयरपोर्ट्स में से एक बनाया जा रहा है।
गंगा एक्सप्रेसवे से भी मिलेगी सौगात
उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के उद्घाटन 25 से 31 मार्च 2026 के बीच होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। आम जनता के लिए 1 अप्रैल 2026 से इसे पूरी तरह से वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा और इसी दिन से टोल वसूली भी शुरुआत की जा सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को इसके लोकार्पण के लिए आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है।
समय की होगी काफी बचत
एक्सप्रेसवे का मुख्य मार्ग का कार्य 96 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो गया है। फिलहाल टोल मैनेजमेंट सिस्टम और सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए तकनीकी ट्रायल किए जा रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे पर जानवरों और अवैध प्रवेश को रोकने के लिए कंक्रीट की बाउंड्री वॉल और मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। मेरठ से प्रयागराज (Meerut to Prayagraj Distance) के बीच की 594 किलोमीटर की दूरी जो अभी 12 घंटे में तय होती है, इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद मात्र 6 से 7 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इस एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने की अनुमति प्रदान की जा रही है। इसकी वजह से समय की काफी बचत होने वाली है।
