Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस बदलाव से ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत और कुछ इलाकों में परेशानी भी हो सकती है। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें। नीचे जानिए पूरी डिटेल।
मौसम में रोज़ाना कुछ न कुछ परिवर्तन देखने को मिलता है। हाल ही में जारी अपडेट के अनुसार, जल्द ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। साथ ही, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में झमाझम बारिश से परेशानियाँ बढ़ सकती हैं, जिससे ठंड का भी अनुभव हो सकता है। इस खबर में जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों का मौसम कैसा रहेगा।
परेशान करने वाले राज्यों की बात
सर्दी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, जबकि गर्मी का मौसम भी दस्तक दे चुका है। देश के मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दी है। सबसे अधिक तापमान कन्नूर में दर्ज किया गया है, जहाँ 39.2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा। वहीं दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गोवा, पूर्वी राजस्थान, और चंडीगढ़ के तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक रहे हैं।
अन्य राज्यों का तापमान
तटीय कर्नाटक, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र तथा केरल में सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान देखने को मिला है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया है।
तेज हवाओं और बर्फबारी के संकेत
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में आद्रता बढ़ गई है। इसी कारण, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 28 फरवरी तक बिजली चमकने, गरजने के साथ-साथ बर्फबारी और बारिश होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, 27 फरवरी को लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ, 28 फरवरी को उत्तराखंड और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी, बारिश और ओले गिरने की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल Delhi-NCR
राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए आगामी तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली Delhi-NCR और एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे ठंडक का अनुभव होगा। लोनी, फरीदाबाद, मानेसर, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, छपरौला, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, बल्लभगढ़, नोएडा, दादरी और ग्रेटर नोएडा जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 19.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल
जम्मू-कश्मीर में 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। यहाँ के पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग और कश्मीर में बर्फबारी और बारिश के संकेत मिल रहे हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट और सर्दी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।