Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां पर अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। बारिश होने की वजह से तापमान (Aaj Ka Mausam) में गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। अब यहां पर एक बार फिर से बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मानसून के मेहबान होने की वजह से तापमान में गिरावट (Delhi ka mausam) दर्ज की जाने की उम्मीद है। इसके अलावा लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है। खबर में जानिये दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा।
बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में इस बार मानसून का सीजन काफी ज्यादा मेहरबान रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को गरज (Delhi NCR Weather) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
तापमान में आया मामूली उतार चढाव
मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह सोमवार से लेकर रविवार तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलने के आसार है। सोमवार और मंगलवार को हल्की (Rain Alert) से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी हल्की बारिश (IMD Rain Update) के साथ अधिकतम तापमान में किसी बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से रविवार तक बारिश (UP Rain Alert) होने की उम्मीद नहीं है, हालांकि इन दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
इसके अलावा, गुरुवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाने वाली है। वहीं अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस (UP Ka Mausam) के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। शुक्रवार से रविवार तक अधिकतम तापमान एक जैसा 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
यमुना नहीं पहुंची उफान पर
2 सितंबर से लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी रविवार रात से खतरे के निशान से नीचे आ गई है। रविवार रात को यमुना का जलस्तर 205.32 मीटर पर पहुंच गया है। जोकि खतरे के निशान (UP Weather) 205.33 मीटर से थोड़ा नीचे पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था। इसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।