Delhi-NCR Weather : देश की राजधानी दिल्ली में मौसम में एक बार फिर से बदलाव लिया है। बदल रहे मौसम को इस मिजाज को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब गर्मी से पीछा छूट जाएगा। मौसम विभाग ने भी दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया है। आईए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के मौसम का यह नया अपडेट।
मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर से मौसम में करवट ली है। मौसम में हुए इस बदलाव से बीते कुछ दिनों से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। लेकिन विभाग का कहना है कि जल्द ही तापमान एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के मुताबिक पता चला है कि एक सप्ताह के अंदर दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। आज 8 अक्टूबर के दिन दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में दिनभर सूरज तथा बादलों की लुकाछिपी चलती रही।
दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR Weather) में कहीं भी बरसात का दौर नजर नहीं आया। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 100 से 73 प्रतिशत के बीच रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 25.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले कल के मौसम को लेकर भी IMD की तरफ से अपडेट (IMD Alert) जारी किया गया है और बताया गया है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 14-15 अक्टूबर तक पूरे राज्य में यही मौसम बना रहेगा। हालांकि, इस दौरान तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
Delhi-NCR की हवा
इस बीच, मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण राजधानी की हवा (Delhi News) लगातार साफ़ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के अनुसार, आज दिन में दिल्ली का AQI 81 रहा। हवा का यह स्तर संतोषजनक माना जाता है।
हालांकि, पिछले दिन की तुलना में इसमें मामूली वृद्धि हुई है। मंगलवार को यह 73 पर था। यानी 24 घंटों के भीतर इसमें आठ अंकों की वृद्धि हुई है। अनुकूल मौसम के कारण, निकट भविष्य में AQI में ज़्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।