Delhi NCR Weather : देश के कई राज्यों में ठंड का मौसम बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर में भी शीतलहर चल रही है। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच मौसम विभाग की तरफ से जुड़ा अलर्ट जारी हुआ है। दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर तगड़ी बरसात को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
हर रोज बढ़ रही ठंड की वजह से लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। ठंड के साथ-साथ देश के कई राज्यों में एक बार फिर बरसात का दौर शुरू हो चुका है। आज 27 जनवरी की सुबह देश के कई इलाकों में झमाझम बरसात देखने को मिली है। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली एनसीआर के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजधानी दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों के मौसम को लेकर आईएमडी की तरफ से क्या कहा गया (IMD Alert) है।
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) के कई इलाकों में आज सुबह बरसात देखने को मिली, वहीं कई जगह पर ओले भी नजर आए। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बरसात से जुड़ा रेड अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने इन इलाकों में जारी किया बरसात का रेड अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश के कई इलाकों में बरसात की वजह से ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से भारी बरसात होने की संभावना है। कई जगहों पर बरसात के साथ ओले गिरने (Latest Weather Updates) की भी संभावना है। विभाग की तरफ से अपडेट जारी करते हुए कहां है की बरसात के दौरान कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाई भी चलेंगी।
मौसम विभाग (IMD Alert) ने उत्तरी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली को मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा कहा गया है कि अगले तीन से चार घटें में आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बुलन्दशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, जालौन, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ और संभल में भी तेज बरसात के साथ ओले बिर सकते है।
बुधवार को कुछ इस तरह का रहेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi News) में आने वाले कल यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में कोल्ड डे रहने की स्थिति भी बन सकती है। वहीं कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। विभाग का कहना है कि आज रात दिल्ली के कई इलाकों में ताबड़तोड़ बरसात (Latest weather updates) हो सकती है तथा कई जगहों पर तेज हवाएं और ओले भी देखने की मिल सकते है।
