Delhi-NCR – दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सरकार की इस योजना के तहत प्लॉट और फ्लैट की बुकिंग (flat booking) एक बार फिर खोल दी गई है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इसमें आवेदन करने का तरीका क्या हैं-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (Chief Minister Urban Housing Scheme) के तहत रिजर्व प्लॉट और फ्लैट की बुकिंग के लिए पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे पात्र लोगों को योजना का लाभ लेने का एक और मौका मिलेगा।
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सतबीर मान ने बताया कि ये आवेदन 23 अक्टूबर 2025 की EWS पॉलिसी के तहत मांगे गए थे। ये आवेदन लाइसेंस प्राप्त बिल्डरों द्वारा विकसित लाइसेंस्ड कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए प्लॉट और फ्लैट आवंटन से जुड़े हैं।
यह पोर्टल 25 फरवरी 2026 तक चालू रहेगा। इस दौरान, योग्य आवेदक EWS कैटेगरी के तहत फ्लैट बुक कर सकेंगे।
जानें क्या है स्कीम-
राज्य सरकार का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम (Affordable Rental Housing Scheme) के माध्यम से शहरी प्रवासियों, अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर (Unorganizes sector) में काम करने वालों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ते किराए पर आवास उपलब्ध कराना है।
यह योजना उन परिवारों को कम अवधि के लिए किराए पर आवास का विकल्प देगी, जो घर खरीदना नहीं चाहते। पहले चरण में सोनीपत के विभिन्न सेक्टरों (sonipat sectors) में लगभग 1,600 फ्लैट शामिल किए गए हैं। इन्हें 25 साल के लिए रियायती किराए पर देने के उद्देश्य से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था।
