Delhi weather forecast : देशभर में मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। अब एक बार फिर से दिल्ली एनसीआर में मौसम (Aaj ka mausam) का हाल बदल रहा है। वहीं झारखंड समेत बाकी राज्यों में भी भारी बारिश दर्ज की जा रही है। भारी बारिश होने की वजह से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है।
दिल्ली समेत देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज दिल्ली एनसीआर में मॉनसूनी बारिश का दौर फिर से शुरु होने वाला है। बारिश होने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली एनसीआर के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
थम गई मानसूनी बारिश
दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मानसूनी (Delhi Rain Alert) बारिश पूरी तरह से थम गई है। हालांकि, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई पहाड़ी इलाकों में अब भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इस दौरान गंगा के मैदानी इलाकों से सटे पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 26 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चि मी और मध्य बंगाल की खाड़ी के पास एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में फिलहाल 3 दिनों तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, इसकी वजह से उमस भरी गर्मी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार दशहरा तक दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
यूपी में ऐसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में बारिश (UP Ka Mausam) पूरी तरह से थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। 26 सितंबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद सकती है। तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने वाला है। इसकी वजह से गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने वाला है। 26, 27 और 28 सितंबर को भी हल्की बारिश का अनुमान है।
बिहार-झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम
बिहार (Bihar Ka Mausam) में आज बारिश की कोई संभावना नहीं लगाई जा रही है। पटना (Patna Mausam), नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, भोजपुर, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दशहरे के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। झारखंड के दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।