Delhi NCR luxury city : दिल्ली- NCR में घर लेने का ज्यादातर लोगों का सपना इसलिए होता है, क्योंकि यहां पर हर जरूरत की ओर लग्जरी सुविधाएं मौजुद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब दिल्ली-एनसीआर में एक लग्जरी शहर (Luxury cities in NCR) बसाए जाने का प्लान है। इस नए शहर मेंर एकदम हाईटेक सुविधांए दी जाएंगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस लग्जरी शहर के बारे में विस्तार से।
सरकार ने अब दिल्ली एनसीआर के पास ही एक नए हाईटेक शहर बनाने का प्लान तैयार किया है। ये नया शहर हाईटेक सुविधाओं (New city with high-tech facilities) से लैस होने वाला है ओर इस नए शहर के बसाए जाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगा। दिल्ली-एनसीआर के बसाई जाने वाली इस नई टाउनशिप के लिए शासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है।
कंसल्टेंट एजेंसी का हुआ चुनाव
दरअसल, सरकार अब हरनंदीपुरम टाउनशिप (Harnandipuram Township) को बसाने वाली है और GDA की ओर से इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इस नए शहर के प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर (Detailed Project Report) और लेआउट तैयार करने के लिए एक कंसल्टेंट एजेंसी को चुना गया है गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए एजेंसी ने प्राधिकरण के सामने विस्तृत प्रेजेंटेशन पेश कर दी है, जिसमे 100 हेक्टेयर भूमि के विकास पूरी रूपरेखा के बारे बता दिया गया है। अब इसके बाद डीपीआर और लेआउट को आखिरी रूप दिया जाएगा।
किन सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान
एजेंसी द्वारा जो प्रेजेंटेशन दिखाई गई है, उसमें कई सुविधाओं का मैप तैयार किया जाएगा, जिसमे सड़क नेटवर्क, सीवर लाइन, जलापूर्ति, बिजली व्यवस्था, हरित क्षेत्र और अन्य बुनियादी सुविधा शामिल है। GDA सुझावों के साथ आखिरी DPR को स्वीकृति मिलेगी, उसके बाद टाउनशिप निर्माण (Delhi New township construction) का काम आगे बढ़ेगा।
कितने हेक्टेयर में बसेगी हरनंदीपुरम टाउनशिप
बता दें कि हरनंदीपुरम टाउनशिप (Harnandipuram Township) को कुल 521 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा और इसका काम दो चरणों में होगा। इस नए शहर के लिए 8 गांवों की जमीन खरीदी जा रही है। इस नए शहर के फर्स्ट फेज में 5 गांवों की लगभग 350 हेक्टेयर भूमि पर नए शहर को बसाया जाएगा।
प्राधिकरण की ओर से अब तक 55 हेक्टेयर जमीन का बिक्रीनामा (sale deed of land) पूरा कर लिया गया है। बता दें कि 115 हेक्टेयर भूमि पर किसानों की परमिशन मिल गई है और बाकी जमीन के बिक्रीनामा का प्रोसेस जल्द पूरा होगा। जीडीए ने फर्स्ट फेज की योजना को लॉन्च करने की तैयारी भी पूरी कर ली है।
हरनंदीपुरम टाउनशिप में आधुनिक सुविधाओं
इस प्रोजेक्ट के डीपीआर के तहत हरनंदीपुरम टाउनशिप (Harnandipuram Township Amenities) में आधुनिक सुविधाओं के लिए अलग-अलग इलाके तय किए जाएंगे। इन सुविधाओं में ड्रेनेज सिस्टम, चौड़ी सड़कें, हरित क्षेत्र, आवासीय और औद्योगिक प्लॉट, साथ ही अस्पताल, स्कूल और सामाजिक सुविधाओं का नाम शामिल है। बजट की बात करें तो इस प्रोजेक्ट के लिए फर्स्ट फेज में तकरीबन 200 करोड़ रुपये का खर्च (First phase cost of the project) आने का अनुमान है और सरकार की ओर से मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना के तहत 400 करोड़ मिले हैं और बाकी बचे हुए 800 करोड़ रुपये गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपने संसाधनों से लगाने वाला है।
