Delhi NCR Weather : देश के कई राज्यों में एक बार फिर से बरसात का असर देखने को मिला है। मानसून की विदाई के बाद में बरसात का दौर दोबारा फिर सामने आया है। राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभाग की तरफ से तगड़ी बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते में दिल्ली एनसीआर में होने वाली बरसात से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से।
दिल्ली एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से बदलाव लिया है। दिल्ली एनसीआर में 2 दिन बाद शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ का असर (effect of western disturbance) देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर इलाकों मैं देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की तरफ से जारी किए गए अपडेट से पता चला है कि पूरे क्षेत्र में तेज बारिश, हवाएं तथा ओले गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD News) का कहना है कि रविवार को दिल्ली एनसीआर में हल्की बरसात तथा उसके दो दिन बाद तक ताबड़तोड़ बरसात होने का अंदाजा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वेदर सिस्टम प्रणाली के चलते अक्टूबर महीने के दूसरे वीक में दिल्ली के तापमान में भी गिरावट (Delhi’s temperature drops) आ सकती है इसके बाद ठंड का मौसम धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा।
मिली रिपोर्ट के मुताबिक, स्काईमेट (Weather Updates) के उपाध्यक्ष का कहना है कि “इस पश्चिमी विक्षोभ के जाने के तुरंत बाद, पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इससे खासकर रात और सुबह के समय हवा में ठंडक महसूस होगी।”
IMD द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार यह वेदर सिस्टम 7 अक्टूबर तक Delhi NCR को भी प्रभावित करेगा। IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है, दोनों दिन रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना (possibility of rain) है, साथ ही 50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग (Musam Updates) का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 4 से 8 अक्टूबर के बीच एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने का अंदाजा है, जिससे तेज बरसात, ओलावृष्टि और ऊपरी पहाड़ों पर बर्फबारी (snowfall in upper mountains) हो सकती है।
राजधानी दिल्ली में बीतें कल अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Delhi) सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग (IMD Weather) का कहना है कि 8 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि बरसात के साथ अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 9 अक्टूबर से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में और तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है।