Delhi-NCR New Road : दिल्ली-NCR में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब इन सड़कों पर ट्रैफिक जाम की परेशानी खत्म होने वाली है क्योंकि सरकार ने इन सड़कों को चौड़ा करने का फैसला लिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम की परेशानी को खत्म करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब सरकार ने यहां के कुछ इलाकों में सड़कों को चौड़ा करने का फैसला ले लिया है। सड़कों के चौड़ा होने की वजह से यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी। खबर के माध्यम से जानिये दिल्ली एनसीआर (New Road Developed in Delhi) के लिए जारी किये गए इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी।
सर्विस रोड का होगा विस्तार-
फिलहाल सर्विस रोड सिर्फ 3.5 मीटर चौड़ी है, जोकि सिंगल लेन है। इसको चौड़ा करने से एक ही समय में दो गाड़ियां आसानी से गुजर सकेंगी। ये सड़क गौर सिटी-वन और टू सोसायटी के निवासियों के साथ-साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक (गाजियाबाद) की ओर जाने वालों के लिए भी एक महत्वपूर्ण सड़क रहने वाली है।
ट्रैफिक जाम की परेशानी होगी खत्म-
सुबह और शाम के पीक आवर्स में यहां भारी ट्रैफिक जाम की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इसकी वजह से यात्रा का समय काफी बढ़ जाता है। नए यू-टर्न बनने से ड्राइवरों को तिगरी गोलचक्कर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसकी वजह से वहां पर ट्रैफिक का बोझ कम हो जाएगा। खासतौर पर तिगरी गोलचक्कर से पहले, खजूर चौक के पास बन रहा एक यू-टर्न गौर सिटी-टू से आने-जाने वालों के लिए आवागमन आसान बनने वाला है। इसकी वजह से नेशनल हाईवे-24 (National Highway-24) पर गाजियाबाद की ओर यात्रा भी आसान हो जाएगी।
प्रोजेक्ट के पूरा होने में आएगी इतनी लागत-
इस प्रोजेक्ट की कुल लागत तीन करोड़ रुपये रहने वाली है। अथॉरिटी के सीनियर मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया है कि काम को तय समय में पूरा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसकी वजह से गौर चौक के आसपास ट्रैफिक जाम में काफी कमी दर्ज की जाएगी। साथ ही में गौर चौक पर बन रहे अंडरपास का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इससे इलाके में ट्रैफिक मैनेजमेंट और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगा।
सीईओ ने दी जानकारी-
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida news) के CEO ने बताया है कि गौर चौक और तिगरी के बीच सर्विस रोड को चौड़ा करने के साथ-साथ दो यू-टर्न बनाए जाने वाले हैं। इसकी वजह से गाड़ियों की आवाजाही भी सुचारू रूप से की जाने वाली है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस वजह से इसमें सुधार आना काफी ज्यादा जरूरी हैं।
ट्रैफिक की स्थिति होगी बेहतर-
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (Greater Noida Authority) ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। मुख्य सड़कों पर पहले ही पांच से ज्यादा यू-टर्न का निर्माण किया जा चुका है। इसमें दो गौर चौक और इटेरा गोलचक्कर के बीच, दो इटेरा और एक मूर्ति गोलचक्कर के बीच और एक एक मूर्ति और रोजा गोलचक्कर के बीच रहने वाली है। इसके साथ ही में, चार और यू-टर्न पहले से ही बनाये जा चुके हैं।
डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की वजह से मजबूत होगी कनेक्टिविटी-
इस प्रोजेक्ट को अगस्त 2026 तक पूरा करने की तैयारी की जा रही है। इसकी वजह से गाड़ियों की आवाजाही काफी ज्यादा आसान हो जाएगी। इन कोशिशों से इलाके में रहने वाले 150,000 से ज्यादा लोगों, खासकर 20 से ज्यादा हाउसिंग सोसाइटियों (housing societies) के निवासियों को काफी ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। ये डेवलपमेंट प्रोजेक्ट न सिर्फ रोजाना के सफर को आसान बनाएगा, बल्कि इलाके में कनेक्टिविटी को भी मजबूत कर देगा।
