Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) समेत इन राज्यों में सर्द हवाएं चलने वाली है। इसके अलावा ठंड की शुरुआत भी होने के आसार है। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।
लगातार बदल रहे मौसम के हाल को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अब बस आने वाले कुछ दिनों में ही ठंड की शुरुआत होने की उम्मीद है। वहीं तापमान (Weather Update) में भी गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य शहरों के मौसम की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट-
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। सुबह और शाम की ठंडक (Delhi NCR Ka Mausam) बढ़ गई है, हालांकि दोपहर में हल्की गर्मी अभी भी महसूस होती नजर आ रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में धूप का असर कम होने के साथ ही दिन में भी ठंड का अहसास होने वाला है। अक्टूबर के अंत तक दिल्ली (Delhi weather) और आसपास के इलाकों में तापमान गिरने वाला है। इसके अलावा, दूसरी ओर प्रदूषण का स्तर भी तेज होने वाला है। इसकी वजह से शहर की हवा ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है।
दिल्ली में बदला मौसम का हाल-
आज दिल्ली का मौसम का हाल बदलने वाला है। सुबह सुबह ठिठुरन वाली ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में तेज धूप खिली हुई है, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहने वाली है। दिल्ली (Delhi weather Forecast) का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
हिमाचल में बर्फबारी के आसार-
पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना लगाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pardesh weather) के कुछ इलाकों में इस साल समय से पहले ही बर्फबारी शुरू होने वाली है। वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। बर्फबारी होने की वजह से पहाड़ी इलाकों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट (Himachal Pardesh Weather Update) दर्ज की जा सकती है। वहीं मनाली और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
इन राज्यों में होगी भारी बरसात-
मानसून के जाने के बाद भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD weather forecast) के अनुसार, 24 से 28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल, माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम-रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक (Karnataka weather Update) के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
महाराष्ट्र में होगी बरसात-
पश्चिम भारत में भी बारिश होने की उम्मीद है। 24 अक्टूबर को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra Weather Today) में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं 25 और 26 अक्टूबर को गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने वाली है। आने वाले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra Ka Mausam) में गरज के साथ बिजली गिरने की उम्मीद लगाई जा रही है।
उत्तर भारत में भी बढ़ेगी ठंड-
उत्तर भारत में ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है। आने वाले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर-पश्चिम (North India Weather) भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत (Weather Today) के राज्यों में सुबह और रात को ठंड जारी रहने वाली है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		