Cheapest Area For Rent : देश की राजधानी दिल्ली रहने के लिए काफी महंगी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की राजधानी दिल्ली में एक इलाका ऐसा भी है जहां बजट के अनुसार घर तथा कमरे मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि हर किसी के बजट में पड़ने वाला यह इलाका मेट्रो के भी काफी ज्यादा नजदीक है। चलिए खबर में जानते हैं दिल्ली के इस सस्ते इलाके के बारे में विस्तार से।
जब बात देश की राजधानी दिल्ली में रहने की आती है तो ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल आता है कि यहां रहना काफी महंगा है, क्योंकि यहां प्रॉपर्टी की कीमती ज्यादा होने के साथ-साथ किराया भी काफी ज्यादा होगा। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली के उस शानदार इलाके के बारे में जहां आपको बजट के अनुसार घर तथा कमरे मिल जाएंगे। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली के इस इलाके में न केवल बजट अनुसार घर मिलेगा, बल्कि यहां से मेट्रो की सुविधा (Metro facilities) भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
दिल्ली का मयूर विहार
देश की राजधानी दिल्ली का पटपड़गंज इलाका (Patparganj area of Delhi) मयूर विहार के नाम से जाना जाता है। दिल्ली का यह इलाका कई हिस्सों में बंटा हुआ है। मयूर विहार से नोएडा और गाज़ियाबाद दोनों बहुत पास हैं और यह दिल्ली के बीच में पड़ता है। इसलिए जिन लोगों को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तीनों जगह जाना होता है, वे मयूर विहार (Mayur Vihar) को रहने के लिए पसंद करते हैं।
इलाके की सबसे खास बात
मयूर विहार की एक सबसे खास बात यह है कि यहां किराया बेहद कम है और आपको यहां काफी कम किराए में घर मिल जाते हैं। यहां 6000 रुपये में 3 BHK भी मिल सकता है। वहीं 3000 रुपये में एक कमरा, टॉयलेट और किचन भी मिल जाता है। इस इलाके में न केवल छोटे घर हैं बल्कि बड़े अपार्टमेंट भी है। ऐसे में यहां हर बजट के अनुसार रहने की जगह मिल जाती है।
मेट्रो की सुविधा
मयूर विहार में रहने वालों को यह सुविधा (Metro facilities) भी मिलती है कि इलाके के बीचों-बीच मेट्रो स्टेशन है। लोग आसानी से पैदल चलकर मेट्रो तक पहुंच सकते हैं। मेट्रो से आना-जाना बहुत आसान हो जाता है। इसके अलावा यहां एक छोटा टेंपो स्टैंड भी है, जहां से मेट्रो न लेना चाहें तो ऑटो या टैक्सी भी मिल जाती है।
बाजार भी नजदीक
मयूर विहार में रहने वाले लोगों को यह सुविधा (Cheapest Area For Rent In Delhi) भी मिलती है कि गली से बाहर निकलते ही पूरा बाजार मिल जाता है। मयूर विहार का बाजार काफी मशहूर है। यहां कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल तक सब कुछ मिल जाता है। खाने-पीने के लिए भी यह बाजार काफी चर्चित है। इसके अलावा हर सोमवार को मयूर विहार में साप्ताहिक बाजार लगता है, जहां खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ रहती है और सब्जी मंडी भी यहीं लगती है।
मयूर विहार पटपड़गंज इलाके की सबसे खास बात (Cheapest Area For Rent) यह भी मानी जाती है कि यहां पानी और बिजली की काफी अच्छी सुविधा है। मयूर विहार की सड़क भी काफी चौड़ी है जिनकी वजह से इस इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं बनती। मेडिकल फैसिलिटी भी इस एरिया में काफी ज्यादा अच्छी है। मयूर विहार के पास में दो बड़े सरकारी अस्पताल हैं और प्राइवेट अस्पताल भी नज़दीक हैं। इसके अलावा लक्ष्मी नगर भी यहां से पास है, जो कोचिंग सेंटर्स और बाजार के लिए जाना जाता है।
इस इलाके में कई पार्क और झीलें भी हैं, जहां आप घूमने और आराम करने जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो पटपड़गंज मयूर विहार फेज-1 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां आपकी ज़रूरत की हर सुविधा मौजूद है। ज्यादातर कामों के लिए आपको इलाके से बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सब कुछ पास में है। इससे आपका समय और पैसा दोनों बचेंगे।
