Best Nightlife Place : अगर आप दिल्ली या फिर आसपास के इलाकों में रहते हैं और अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ नाइटलाइफ एंजॉय करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अभी तक जगह डिसाइड नहीं कर पाए हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली की उन जगहों (Delhi Best Place) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर एंजॉय करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इन जगहों पर जाने के बाद आपको विदेशों जैसा फील आएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
अगर आप घूमने फिरने और नाइट आउट एंजॉय करने के शौकिन हैं तो ये खबर आपके काम की है। बहुत से लोग दिन भर की थकान को दूर करने के लिए पार्टनर या दोस्तों के साथ नाइटलाइफ (Nightlife) एंजॉय करते हैं। यदि आपने भी ऐसा प्लान बनाया है तो आज हम आपको दिल्ली की बेस्ट नाइटलाइफ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
यहां पर घूमने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं यहां तक विदेशों से भी यहां पर घूमने के लिए लोग आते हैं। दिल्ली (Delhi Best Nightlife Place) में भी कई ऐसी लोकेशन हैं जो रात को बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। आप दिल्ली की इन लोकेशन पर घूमने-फिरने के साथ खाने से लेकर, शॉपिंग और पार्टी का भी मजा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं इन खास जगहों के बारे में –
रात को घूमने का मूड है तो यहां कि करें सैर –
अगर आप दोस्तों के साथ रात को बाहार घूमना चाहते हैं। उसके लिए पुरानी दिल्ली (Old Delhi) की गलियों की सबसे बेस्ट हैं आप रात को इन गलियों की सैर कर सकते हैं। साथ ही आप खाने का भी लुफ्त उठाना चाहते हैं यहां आपको कबाब से लेकर चाट खाने को मिल जाएगा। यहा गलियों के किनारे बैठेकर आसमान में टिमटिमाते तारों को देखते हुए खाना खाने का मजा ही कुछ और है। इसके अलावा आप कनाट प्लेस (Delhi Connaught Place) में भी स्ट्रीट फूड्स का भी मजा ले सकते हैं। सबसे पॉपुलर शॉप मूलचंद के पराठे भी आधी रात को भूख मिटाने के लिए बेस्ट जगह है।
दिल्ली, इंडिया गेट –
अगर आप दिल्ली फैमिली के साथ नाइट लाइफ एंजाय करने के लिए जा रहे हैं तो आपके लिए इंडिया गेट (Delhi India Gate) से लेकर कुतुब मीनार जैसी कई ऐतिहासिक इमारतों एक्सप्लोर करने के लिए अच्छा ऑप्शन है। रात के 9 बजे बाद इंडिया गेट बिजली की रोशानी में नहाया हुआ नजर आता है। शाम होने के बाद यहां का नजारा ही कुछ अलग होता है। यहां पर रात होने के बाद लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। यहां आप फैमिली के साथ पिकनिक मना सकते हैं। वहीं, कुतुब मीनार (Delhi Qutub Minar) का लाइटिंग शो भी देख सकते हैं।
हौज खास विलेज –
अगर आप पाटर्नर के साथ पार्टी और लाइव म्यूजिक का मजा लेना चाहते हैं तो हौज खास विलेज (Hauz Khas Village) बेस्ट जगह है। यह दिल्ली की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यहां पर नाइट आउट (Delhi Night Out) का मजा लेने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। अगर आप देर रात तक क्लब में एंजॉय करना चाहते हैं तो हौज खास में कई क्लब हैं जो देर रात तक खुले रहते हैं यहां पर डीजे पर डांस कर सकते हैं और इसके साथ खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा पार्टी करने के लिए आप गुरुग्राम के साइबर हब भी जा सकते हैं। ये जगहें नाइट लाइफ के लिए काफी फेमस है।
पार्टी एंजॉय करने के साथ कर सकते हैं शॉपिंग –
अगर आप दिल्ली में नाइटलाइफ (Delhi Nightlife) एंजॉय करने जा रहे हैं तो एक साथ आपके दो काम हो जाएंगा। यहां पर रात को खाने पीने से लेकर पार्टी करने के बाद शॉपिंग भी कर सकते हैं। दिल्ली‑हाट, करोल बाग, सरोज़िनी नगर (Delhi Sarojini Nagar) ये कुछ ऐसी मार्केट हैं जो देर रात तक ओपन रहती हैं। यहां आप रात को आराम से शॉपिंग कर सकते हैं और खरीदारी का मजा ले सकते हैं।
लॉन्ग ड्राइव के लिए बेस्ट जगह –
पार्टनर के साथ नाइट में लॉन्ग ड्राइव (Delhi Long Drive) का मजा लेना चाहते हैं तो आपको इंडिया गेट से राष्टपति भवन तक जाना चाहिए। यहां पर आप लॉन्ग ड्राइव कर सकते हैं। ये रोड रात को काफी सुकून देती है और आपको एक अलग ही वाइब मिलती है। यहां पर रात को बिलकुल भी ट्रैफिक नहीं होता है। इसके अलावा आप दिल्ली से गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Gurugram Expressway) पर भी लेट नाइट अपने पाटर्नर के साथ ड्राइव का मजा ले सकते हैं।
