IMD Weather : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम ने तेजी से बदला है। जनवरी में तगड़ी ठंड के बाद अब फरवरी मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। आईये नीचे खबर में जानते हैं किस-किस तारीख को बरसात होगी।
देशभर के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और दिन की शुरूआत तेज धपू के साथ हो रही है जिसकी वजह से तापमान में जोरदार उछाल आया है। ऐसे में फरवरी के महीने में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग कि ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में एक बार फिर देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-NCR (Delhi NCR Mausam) में बीते 24 घंटे के दौरान हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार 13 से 18 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम –
पिछले दो दिनों से हवाएं बेहद धीमी चल रही थीं, जिससे दोपहर की धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। हालांकि अब हालात बदल गए हैं और पिछले 24 घंटे में 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। लगातार तेज धूप निकल रही है और रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है और इसी कारण मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) से सभी तरह के अलर्ट हटा दिए हैं। विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 फरवरी से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
आज कैसा रहेगा मौसम –
आज 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है, लेकिन 13 फरवरी से इसमें तेजी आएगी। 13 फरवरी 2026 को आसमान में हल्के बादल नजर आ सकता हैं और सुबह के समय धुंध भी नजर आ सकती है। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
14 फरवरी को होगी बारिश –
14 फरवरी 2026 को आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की आंशका है।
19 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन IMD के अनुसार 16 फरवरी के बाद उत्तर भारत में हल्की बरसात हो सकती है। 13 और 16 फरवरी को पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) तक देखने को मिलेगा और 17 से 19 फरवरी के बीच उत्तर और पूर्वी भारत में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
