Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। जनवरी में पड़ी कड़ाके की ठंड का असर अब खत्म हो गया है और फरवरी की शुरूआत के साथ ही गर्मी ने आगाज कर दिया है। अब से गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। अब एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज भी राजधानी के अलग अलग इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 24 फरवरी तक मौसम कैसा बना रहेगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने विदाई ले ली है और गर्मी कहर बरपा रही है। फरवरी के महीने में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। भयंकर गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में आज मौसम का रुख बदला है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई है, जिससे मौसम फिर कूल हो गया है। तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने शाम और रात को तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इसी हफ्ते फिर से मौसम बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
कल कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) के अलग-अलग इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने और शाम तक और रात को भी गरज-चमक के साथ हल्की में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि 19 फरवरी को मौसम साफ रहेगा।
दिल्ली का एक्यूआई खराब –
आईएमडी (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की मुख्य वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो इस मौसम के औसत से 4.8 डिग्री अधिक है। वहीं सुबह की समय अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है और सुबह 9:00 बजे एक्यूआई (Delhi AQI) 227 दर्ज किया गया है।
22 फरवरी तक इतना रहेगा दिल्ली का पारा –
मौसम विभाग (Mausam Update) की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 19 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वही, 19 से 22 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 23 फरवरी को तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसे दिन न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे जाएगा।
दिल्ली में बदेगा मौसम –
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली (Delhi Mausam Update) में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, 20 और 21 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है। 23 और 24 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
दिल्ली NCR में 24 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने 22 से लेकर 24 फरवरी तक दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से छोटे मोटे बादलों की आवाजाही नजर आने का अनुमान जताया है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है। इसके बाद के 5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होंगे।
