Mausam update : देशभर के राज्यों में मौसम अब बदल रहा है। जनवरी में भयंकर ठंड के बाद अब फरवरी तेज गर्मी पड़ रही है। अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। तेज हवाओं ने गर्मी को रोक दिया है और लगातार एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होगा। दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश समिति कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। चलिए जानते हैं किस दिन बदलेगा मौसम
उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का आगाज हो गया है और सर्दी ने विदाई ले ली है। फरवरी की शुरुआत के साथ ही इस बार गर्मी समय से पहले दस्तक दे चुकी है। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक पसीने छुड़ाने वाली गर्मी का एहसास होने लगता है। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास रहता है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार जल्द ही मौसम फिर से बदलने वाला है।
फरवरी में झेलनी पड़ रही मार्च वाली गर्मी –
पिछले तीन-चार दिन से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ka mausam) वालों को तेज गर्मी झेलनी पड़ रही है। फरवरी में ही मार्च और अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है, लेकिन पिछले 24 घंटे में 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं उत्तर पश्चिम की ओर से चल रही है जिसके चलते तापमान में हो रही बढ़ोतरी पर आप ब्रेक लग गया है। हालांकि, तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आई है। लेकिन तेज हवाओं से चिलचिलाती धूप का चुभन अब कम हो गई है और लोगों को फिर से हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
आज दिल्ली एनसीआर में इतना रहेगा तापमान –
आज 15 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Delhi temperature) 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री के आसपास बना रह सकता है सुबह की शुरुआत हल्की धूंध के साथ हुई है जिससे विजिबिलिटी थोड़ी कम रही। लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो गया और सुनहरी धूप खिल गई। मौसम का मिजाज ऐसा है कि दोपहर में हल्की गर्माहट का एहसास होगा। परंतु शाम ढलते-ढलते ठंड बढ़ने लगेगी।
इस दिन होगी दिल्ली में बारिश –
मौसम विभाग (kal ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार, पहाड़ों पर आने वाले पश्चिमी विक्षोभ थोड़े कमजोर हैं। इसके बावजूद उनका प्रभाव उत्तर भारत के राज्यों पर देखने को मिलेगा। राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर दिल्ली, हरियाणा (Haryana Ka Mausam) और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर देखने को मिलेगा। आईएमडी (IMD weather) का अनुमान है कि 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। यह बारिश तापमान को एक बार फिर से काम करेगी और ठंड बढ़ेगी।
AQI का हाल
हवाओं की रफ्तार बढ़ने की वजह से दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI Today) फिलहाल ‘मध्यम’ श्रेणी (150-200) में रहने की उम्मीद है। हालांकि सुबह के समय धुंध के कारण हवा थोड़ी भारी हो सकती है, जिससे अस्थमा के मरीजों को परेशानी हो सकती है। सुबह 7 बजे के CPCB के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली शहर का AQI 217 दर्ज किया गया।
