Delhi Mausam : देशभर में अब मौसम करवट बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है जिसकी वजह से तापमान गिरा है। कई इलाकों में बरसात के साथ ओलावृष्टि होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत 10 राज्यों में आंधी तूफान के साथ जोरदार बरसात की चेतावनी जारी की है।
जनवरी महीने में देश के लगभग सभी राज्य का भयंकर ठंड की चपेट में रहे हैं। अब फरवरी में भी आफत की सर्दी पड़ रही है। बारिश का सिलसिला शुरू होने और ओलावृष्टि के चलते अब सुबह शाम कोहरा छाने लगा है और तापमान गिर रहा है। ऐसा मौसम अगले कई दिनों तक बना रह सकता है, क्योंकि मौसम विभाग (Aaj ka mausam) ने कई राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। आज देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य घने कोहरे की चादर में ढके हुए नजर आए। इसके चलते विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
छाया घना कोहरा –
दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) ने कोहरे की वजह से ही यात्रियों की फ्लाइट में देरी के चलते अलर्ट जारी किया। कई हिस्सों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई जिससे मुख्य सड़कों और हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विभाग (Weather Update) का कहना है कि ऐसा मौसम अगले कई दिनों तक बना रह सकता है। इस बीच बारिश भी होगी।
आज होगी आंधी तूफान के साथ बारिश –
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने आज यानी 2 फरवरी 2026 को उत्तर भारत के साथ राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की वह मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कुल 10 राज्यों में बरसात की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। ठंडी का मौसम फरवरी के आखिर तक बना रहेगा।
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग (Mausam Update) ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, लद्दाख महाराष्ट्र और पूर्व राजस्थान में गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग (IMD Weather) ने लद्दाख हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है। यहां आंधी के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी-राजस्थान और मध्य प्रदेश में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।
कोहरे की वजह से हवाई यात्रा प्रभावित
दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) ने बताया, खराब विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन CAT III कंडीशंस में किए जा रहे हैं, जिससे आने-जाने वाली फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से सुबह 6 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई कि ‘यात्रियों से अनुरोध किया जाता है लेटेस्ट फ्लाइट जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें या हमारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। कृपया निश्चिंत रहें कि हमारे ऑन-ग्राउंड अधिकारी सभी टर्मिनलों पर जरूरी मदद के लिए मौजूद हैं।
