Latest Mandi Bhav : बीतें कई दिनों से देशभर की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है और इसके साथ ही धान के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। धान की नई कीमतें किसानों को हैरान कर रही है। आइए खबर में जानते है उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत देशभर की मंडियों में धान के ताजा भाव क्या चल रहे है।
देशभर की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों की मंडियों में धान के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। किसानों के लिए सलाह है कि वे मंडियों के ताजा भावों पर नजर रखें और सही समय पर अपनी फसल बेचने का निर्णय लें। आज सोमवार के दिन भी देश की विभिन्न मंडियों में धान के रेट में बदलाव देखने को मिल रहा है। आइए चेक करते है आज के ताजा भाव।
धान के भाव में क्यो हो रहा बदलाव?
धान के भाव मंडियों में इसकी मांग और आवक पर निर्भर करती हैं। जब मंडियों में धान की आवक बढ़ती है या मांग कम होती है, तो कीमतें प्रभावित होती हैं। इसी वजह से हर दिन मंडियों में धान के भाव (Price of paddy in the markets) में बदलाव होता रहता है।
उत्तर प्रदेश की मंडियों में धान का भाव
उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में आज धान के रेट कुछ इस प्रकार दर्ज किए गए:
बहराइच: रूपये 2200 से रूपये 2300 (मॉडल रेट रूपये 2250)
बलरामपुर: रूपये 2300 से रूपये 2400 (मॉडल रेट रूपये 2350)
खीरी: रूपये 1650 से रूपये 1745 (मॉडल रेट रूपये 1700)
रायबरेली: रूपये 2300 से रूपये 2310 (मॉडल रेट रूपये 2305)
बदायूं: रूपये 2320 से रूपये 2350 (मॉडल रेट रूपये 2340)
कोशाम्बी: रूपये 1900 से रूपये 2400 (मॉडल रेट रूपये 2300)
महाराष्ट्र की मंडियों में धान का भाव
रायगड: रूपये 2390 से रूपये 2450 (मॉडल रेट रूपये 2410)
हरियाणा की मंडियों में धान का भाव
हरियाणा की मंडियों में भाव स्थिर दिखाई दिए:
कैथल: रूपये 2389 (न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल सभी एक समान)
करनाल: रूपये 2389 (न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल सभी एक समान)
मध्यप्रदेश की मंडियों में धान का भाव
अनूपपुर: रूपये 1810 (न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल सभी एक जैसे)
मांडला: रूपये 2190 (एक रेट) और रूपये 2171 से रूपये 2175 (मॉडल रूपये 2175)
पंजाब की मंडियों में धान का भाव
होशियारपुर और तरनतारन: रूपये 2389 (न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल सभी एक जैसे)
गुजरात की मंडियों में Dhan Ka Bhav
गुजरात की मंडियों में सबसे ज्यादा विविधता देखने को मिली:
गांधीनगर: रूपये 1475 से रूपये 2105 (मॉडल रूपये 1802)
दाहोद की अलग-अलग मंडियों में अलग-अलग कीमत दर्ज की गयी है।
रूपये 1950 से रूपये 2300 (मॉडल रूपये 2300)
रूपये 1500 से रूपये 1535 (मॉडल रूपये 1520)
रूपये 1500 से रूपये 1550 (मॉडल रूपये 1525)
रूपये 1900 से रूपये 1950 (मॉडल रूपये 1925)
किसानों को धान के ताजा भाव पर नजर रखनी चाहिए और सरकार की MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और योजनाओं की जानकारी देखते हुए सही समय पर फसल बेचने का निर्णय लेना चाहिए। माना जा रहा है कि धान की कीमतें (paddy prices) आने वाले दिनों में फिर से बदल सकती हैं। ऐसे में सही जानकारी और योजना से किसान ज्यादा लाभ कमा सकते हैं।
