Dhanteras 2024: धनतेरस पर सोना, चांदी खरीदने के अलावा झाडू खरीदने का भी विशेष महत्व है। चलिए आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन आपको किस शुभ मुहूर्त में झाडू खरीदनी चाहिए
Dhanteras 2024: धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुबेरदेव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। सोना, चांदी, बर्तनों के अलावा धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदें और इसका क्या करें। धनतेरस के दिन मंदिरों में झाड़ू दान करना शुभ माना जाता है। इससे घर में रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार में धन-संपत्ति आती है। ऐसे घरों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का मुहूर्त Dhanteras Par Jhadu Khareedne Ka Shubh Muhurt
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर दोपहर के बाद या सूर्यास्त से पहले झाड़ू खरीदनी चाहिए। रात के समय झाड़ू खरीदना अशुभ माना जाता है। धनतेरस पर आपको कम से कम 2 झाड़ू खरीदने चाहिए, इनमें से एक झाड़ू को अपने घर में रखें और दूसरी झाड़ू को मंदिर में दान कर दें।
झाड़ू क्यों खरीदे जाते हैं? Jhadu Kyo Khareedte Hai
मत्स्य पुराण के अनुसार धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में बरकत बनी रहती है। इसका साधक की आर्थिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदी जाती है। इस दौरान घर में फूल वाली झाड़ू लाना और भी लाभकारी माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर फूल वाली झाड़ू या टहनी वाली झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन प्लास्टिक की झाड़ू भूलकर भी न खरीदें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखें, बल्कि उसे आड़ा करके रखें। शाम 7:48 बजे तक इंद्र योग रहेगा।
पुरानी झाड़ू का क्या करें? Purani Jhadu Ka Kya Kare
झाड़ू को कभी भी घर में खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए जहां कोई उसे न देख सके। इस दौरान घर की पुरानी झाड़ू को साफ और उचित स्थान पर छिपा देना चाहिए।