Gold Rate Today : त्योहारों के सीजन में अक्सर लोग सोने और चांदी की खरीदारी करना काफी शुभ मानते हैं। दीपावली का त्यौहार हर रोज नजदीक आता जा रहा है। अब सोने के भाव की बात की जाए तो लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट नजर आई है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं सोने के ताजा भाव।
सोने की कीमतों में हर रोज बदलाव होते रहते हैं। इस साल सोने की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। लगातार बढ़ रही सोने के भाव को देख आम आदमी इसे खरीदने के मामले में पीछे हटता जा रहा है। आज 15 अक्टूबर 2025 के दिन भी सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि आज दूसरे दिन सोने के भाव में लगातार गिरावट (Gold Price Hike) देखने को मिली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज देश के मुख्य शहरों में सोने और चांदी के क्या है ताजा भाव।
आज 15 अक्टूबर 2025 के दिन मुख्य शहरों में सोने के ताजा भाव-
दिल्ली में सोने के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 114790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के दाम
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने के भाव
इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 123850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में सोने के भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (Gold rates in Bhopal and Ahmedabad) 114690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 125120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
हैदराबाद में सोने के भाव
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate in Hyderabad) 113390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी के भाव कुछ इस प्रकार है-
गोल्ड़ की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट नजर आई है। 15 अक्टूबर को चांदी का रिटेल भाव (retail price of silver) घटकर 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर गया है। एक सप्ताह में कीमत में 25000 रुपये का बंपर उछाल (Silver price hike) दिखा। सितंबर महीने में चांदी का भाव 19.4 प्रतिशत बढ़ा। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 11 अक्टूबर को चांदी की कीमत 166000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।