Diwali 2024: दिवाली के दिन वाहन, घर, सामान खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त होते हैं। मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में गाड़ी खरीदना शुभ होता है। तो आइए इस खबर में जानेंगे कि गाड़ी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब है।
Diwali 2024 Shopping Muhurat: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली के त्योहार को रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन सभी के जीवन में अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दीपों का त्योहार दिवाली सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है। दीपावली को लेकर लोग कुछ दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष बाद वनवास से घर लौटकर आए थे। इस दिन अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर प्रभु श्री राम का स्वागत किया था। तब से लेकर अब तक इस दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।
कब मनाई जाएगी दिवाली ( Kab Manae Jayegi Diwali )
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 01 नवंबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली के दिन प्रीति योग का शुभ संयोग बनने वाला है। यह संयोग राज के 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि प्रीति योग में खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। दिवाली के दिन जमीन-जायदाद, घर, गाड़ी या सोना चांदी खरीदते हैं तो इससे घर में खुशियां बनी रहती है। इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति का माहौल भी बना रहता है।
दिवाली पूजा मुहूर्त ( Diwali Puja Muhurta )
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह की अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 01 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि का मान्य होता है। इसलिए दिवाली का पर्व 01 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम के 5 बजकर 36 मिनट लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान से कर सकते हैं।
दिवाली पर गाड़ी खरीदने का मुहूर्त ( Diwali Par Gadi Karidne Ka Shubh Muhurat )
दिवाली पर दो दिन गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त बन रहा है। पहला 31 अक्टूबर को दोपहर 4 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 36 मिनट तक है। वहीं 31 अक्टूबर को दूसरा सर्वोत्तम मुहूर्त जिसे अमृत मुहूर्त कहते हैं वो शाम को 5 बजकर 36 मिनट से लेकर रात के 7 बजकर 14 मिनट पर बन रहा है। इस शुभ मुहूर्त में कार-बाइक अन्य वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
दूसरा दिन वाहन खरीदने का मुहूर्त ( Diwali Par Gadi Karidne Ka Shubh Muhurat )
1 नवंबर दिन शुक्रवार को वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह के 6 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 42 मिनट तक है। इस दिन दूसरा मुहूर्त शाम को 4 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 36 मिनट तक है। इन शुभ मुहूर्त में आप कोई भी वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यह सबसे उत्तम मुहूर्त है।