Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने हाल ही में एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन एक नये मेट्रो कॉरिडोर (Delhi Metro Corridor) को बनाने की तैयारी कर रही है। ये नया कॉरिडोर तीन लाइनों को कनेक्ट करेगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली की जान कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। बता दें कि अब मेट्रो की कैनेक्टिविटी को और भी ज्यादा मजबूत होने वाली है। ये नया कॉरिडोर (New metro corridor Update) तीन लाइनों को कनेक्ट करने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से डीएमआरसी के इस अपडेट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल्स।
यहां पर बनेगा नया मेट्रो स्टेशन
पूर्वी दिल्ली के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अभी तक पूर्वी दिल्ली (East Delhi Metro Station) के कुछ इलाकों में रहने वाले लोगों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा और बसों पर ही निर्भर रहना पड़ता था। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Latest Update) ने फेज-5B प्रोजेक्ट के तहत एक नए कॉरिडोर का खाका तैयार कर लिया है। ये नया रूट न सिर्फ सफर का समय कम करेगा, बल्कि ये पूर्वी दिल्ली की घनी आबादी को सीधे मेट्रो नेटवर्क के मुख्य कॉरिडोर से कनेक्ट कर देगी।
यहां पर होगा मेट्रो का निर्माण
दिल्ली मेट्रो ने मयूर विहार फेज-3 से शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन तक एक नये कॉरिडोर को बिछाने की तैयारी कर दी है। इस कॉरिडोर (Metro Corridor Length) की लंबाई 13.19 किलोमीटर होने वाली है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा चुकी है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाने के बाद दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस रूट के शुरू होने की वजह से पूर्वी दिल्ली (East Delhi Metro Corridor) के लोगों को ‘वेलकम’ स्टेशन तक जाने का लंबा चक्कर नहीं काटना होगा, इससे कश्मीरी गेट तक की दूरी और समय दोनों में भारी बचत होने वाली है।
इन इलाकों को होगा सबसे ज्यादा लाभ
इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा फायदा उन इलाकों को होने वाला है, जहां पर मेट्रो स्टेशन (metro station) तक पहुंचने के लिए लोगों को कड़ी महेनत करनी पड़ती थी। गांधी नगर, गीता कॉलोनी और मदर डेयरी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अब तक कोई सीधे तौर पर स्टेशन को कनैक्ट नहीं किया गया था। नए कॉरिडोर (New Metro Corridor) का निर्माण होने की वजह से इन इलाकों के निवासी सीधे मेट्रो को पकड़ सकते हैं। उन्हें अब लक्ष्मी नगर या कृष्णा नगर स्टेशन तक जाने के लिए ऑटो या ई-रिक्शा के भरोसे नहीं रहना पड़ता है।
रेलवे लाइन के लिए बनाये जाएंगे 3 नए इंटरचेंज
फेज-5B का ये कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Corridor) की तीन सबसे व्यस्त लाइनों, पिंक, ब्लू और रेड लाइन को आपस में कनेक्ट कर दिया जाएगा। इसके तहत तीन नए इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। मयूर विहार फेज-3, निर्माण विहार और शास्त्री पार्क जंक्शन (Shastri Park Junction) के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी वजह से यात्रियों को लाइन बदलने में आसानी होगी और दिल्ली के किसी भी कोने में पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।
जानिये क्या है DMRC का विजन 500
DMRC के द्वारा ‘ग्लोबल स्टैंडर्ड’ पर काम किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य है कि दिल्ली-NCR के हर नागरिक को उसके घर के 400 से 500 मीटर के दायरे में मेट्रो स्टेशन को मिला दिया जाएगा। फेज-5 के तहत कुल 18 नए कॉरिडोर (new corridors) बनाने का बड़ा प्लान है। पहले चरण के तीन कॉरिडोर को हरी झंडी दी जा चुकी है। अब दूसरे चरण के विस्तार पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से सड़कों से हजारों गाड़ियों का बोझ कम किया जा सकता है।
