ये तो सभी जानते है की दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है।दूध कितना पौष्टिक होता है।दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते है। सुबह से लेकर रात तक खाने – पिने की कई चीजों में इसका प्रयोग किया जाता है।दूध आसानी से किसी भी दुकान पर 60 से 70 रूपये में मिल जाता है।लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में सबसे महंगा दूध किस जानवर का है।अगर नहीं तो आइये जानते है।जिस जानवर की बात कर रहे है उसका दूध 100-200 में नहीं बल्कि हजारो में बिकता है।अमेरिका से लेकर यूरोपी देशो में इसकी काफी डिमांड है।तो चलिए जानते है इसके बारे में।

13 हजार रूपये में मिलता है 1 लीटर दूध
दुनिया में सबसे महंगा दूध गधी का होता है।दुनियाभर में गधी का दूध सबसे महंगा बिकता है।अमेरिका और यरोपीय देशो में गधी के दूध की काफी डिमांड है,जिसके कारण इसका दूध वह 160 डॉलर यानि लगभग 13 हजार रूपये प्रति लीटर में बिकता है।गधी का दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
गधी Donkey के दूध में कई प्रोटीन पाए जाते है,जो उन लोगो के लिए बेहद लाभदायक है जिन्हे गाय – भेस का दूध नहीं पचता है।इस दूध में प्रोटीन और फेट की मात्रा कम जबकि लेक्टोज ज्यादा पाया जाता है।इसका प्रयोग ज्यादातर दवा और कॉस्मेटिक बनाने के लिए किया जाता यह।भारत में बात करे तो यहाँ गधी के दूध की कीमत 6 से 7 हजार लीटर है।

इस ब्रांड का दूध है सबसे महंगा
आपको यह बता दे की दुनिया में कोनसा ब्रांड सबसे महंगा दूध बेचता है।नकाजवा दूध दुनिया के महंगे दूध के रूप में गिना जाता है।यह एक जापानी कंपनी है,जो टोक्यो में है।इस ब्रांड की कीमत 40 डॉलर यानि लगभग 3000 रूपये प्रति लीटर है।यह कंपनी सुपर प्रीमयम गाय के दूध का उत्पादन करती है।यह दूध गायो से सप्ताह में सिर्फ एक बार ही निकाला जाता है।सभी पोषक ततवो को बनाए रखने के लीए इसको 6 घंटे के अंदर बोतल में बंद किया जाता है।साधारण गाय की तुलना में इसमें 4 गुना ज्यादा मेलाटोनिन पाया जाता है,जिससे तनाव नियंत्रित करता है। इसी कारण से यह दूध इतना महंगा बिकता है।