नई दिल्ली। Dogs Cry At Night: अकसर देखा जाता है कि रात के समय में सड़क पर रहने वाले कुत्ते जोर-जोर से रोते हैं। उनके रोने की आवाज सुनकर लोग ये सोचकर भगा देते है कि की नाकारात्मक चीज उनके आस पास है या फिर किसी अनहोनी के होने का वो संकेत दे रहे है। कुछ लोगों का मानना यह भी है कि रात के दौरान पूरा वातावरण शांत हो जाता है। जिसका वजह से कुत्ते किसी को नहीं देखते हैं तो सुनसान होने के कारण वह डर जाते हैं। लेकिन इसके पीछ की सच्चाई क्या है आइए जानते है इसके बारे में..
उम्र बढ़ने की वजह से भी कुत्ते बहाते हैं आंसू
वैज्ञानिकों के अनुसार अगर रात में कुत्ते रोते हैं तो इसके पीछे की वजह कई उनकी उम्र का बढ़ना बताया जाता है। क्योंकि आपने देखा होगा कि कम उम् के कुत्ते के वजाए बड़ी उम्र के कुत्तें ज्यादा रोते है। उम्र बढ़ने के कारण कुत्तों की शरीर में वो फुर्ती नहीं रहती है और हड्डियां कमजोर होनेसे उन्हें दर्द होने लगता है। जिसके चलते उनके मुंह से रोने की आवाज आती है.
चोट लगने पर रात में रोते हैं कुत्ते
एनिमल एक्सपर्ट की माने तो अगर की कमजोर कुत्तों के इलाके में कोई भी अनजान बलशाली कुत्ता या कोई अन्य जानवर घुस आता है तो वो डर से रोने लग जाते हैं. कुत्ते रोकर अपने इलाके में रहने वाले अन्य कुत्तों को सचेत करते हैं. इसके अलावा कुत्ते को चोट लगने पर या बीमार होने पर कुत्ते रोते हैं।
रास्ता भटक जाने पर भी हैं रोते
एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक जब कुत्ते अपने जगह का रास्ता भटक जाते हैं या रात के समय में अपने इलाके में नहीं पहुंच पाते हैं तब वो रोते है।इसके अलावा ठंड के मौसम में भी कुत्ते रोते हैं। क्योंकि उनके शरीर पर जब ठंड लगती है, तो इससे बचने के लिए वो रोकर अपना दर्द बताते हैं।
