Dussehra 2024 Upay: दशहरा का त्योहार 12 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त की थी।
Dussehra 2024 Upay: दशहरा का त्योहार 12 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
पुराणों के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध कर सृष्टि की रक्षा की थी। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दशहरे के दिन करने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं विजयादशमी पर्व के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।
दशहरे के दिन करें ये उपाय
– दशहरे के दिन शाम के समय देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाड़ू दान करना चाहिए। इससे घर में धन-समृद्धि बढ़ती है।
– दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कानूनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए भी यह उपाय बहुत अच्छा माना जाता है। विजयादशमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
– नौकरी या व्यापार में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए दशहरे के दिन ‘ॐ विजयायै नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद मां की पूजा करें और उन्हें 10 फल अर्पित करें। इसके बाद इन फलों को गरीबों में बांट दें।
– अगर आप अपने शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं तो विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन जरूर करें। इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
– दशहरे के दिन एक नारियल को पीले कपड़े में लपेटकर अपने घर के पास किसी मंदिर में मिठाई के साथ एक जोड़ा जनेऊ दान करें। इस उपाय को करने से व्यापार में होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।
– दशहरे के दिन किया जाने वाला यह उपाय आर्थिक वृद्धि के लिए सबसे उपयोगी माना जाता है। दशहरे के दिन से शुरू करके 43 दिनों तक हर रोज कुत्ते को बेसन के लड्डू खिलाने से लाभ मिलता है।