Electric Cars : पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है और अगर आप भी इन बढ़ते फ्यूल की कीमतों से परेशान है और बजट फ्रेंडली ईवी कारें लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। इस खबर में हम आपको बेहद कम कीमत में आने वाली और पावरफूल रेंज देने वाली बेस्ट ईवी कारों (Best Electric Cars) के बारे में बताने वाले हैं।
अगर आप भी हाल फिलहाल में बजट फ्रेंडली ईवी कार लेने का प्लान कर रहे हैं। अब इन दिनों फ्यूल की कीमतें भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ये बजट में आने वाली ईवी कारें आपके लिए बेहतर हो सकती है। आज हम आपको बजट में आने वाली ऐसी ईवी कारों (Electric Cars Updates) के बारे में बताने वाले हैं, जो एक बार फुल चार्ज में आपको बढ़िया रेंज ऑफर करेंगी। खबर में जानिए इन ईवी कारों के बारे में।
Tata Tiago EV की कीमत
अगर आप टाटा मोटर्स की इस पॉपुलर हैचबैक Tata Tiago (Tata Tiago EV Price ) को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि इसकी कीमत 7 लाख 99 हजार रुपए के पास है। अगर आप इसके टॉप वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत 11,14,000 रुपए से शुरू होती है।
टाटा मोटर्स की ये पॉपुलर इलेक्ट्रिक हैचबैक को एक बार सिंगल चार्ज (Tata Tiago EV Range) करने पर ये 293 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है।
एमजी कॉमेट ईवी का प्राइस और रेंज
एमजी कॉमेट ईवी को अगर आप BaaS प्रोग्राम के साथ खरीदते हैं तो ईवी (MG Comet EV Price ) आपको 4.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिल जाएगी। यानी की ये कार खरीदने के बाद आपको प्रति किलोमीटर 3.1 रुपए का बैटरी चार्ज देना होगा। अगर आप इस ईवी को बिना बैटरी रेंटल प्रोग्राम के खरीदते हैं तो इसकी कीमत 7,49,800 रुपए एक्स शोरूम है। जानकारी के अनुसार एमजी की की इलेक्ट्रिक गाड़ी को एक बार फुल चार्ज (MG Comet EV Range) करने पर 230 किलोमीटर तक की पावरफूल रेंज मिलती है।
टाटा पंच ईवी की रेंज और कीमत
टाटा पंच ईवी की रेंज और कीमत (Tata Punch EV Price ) की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 9 लाख 99 हजार रुपए से शुरू होती है और इस ईवी के टॉप वेरिएंट की कीमत 14 लाख 44 हजार रुपए से शुरू होती है। रेंज की बात करें तो टाटा की ये पंच ईवी को एक बार फुल चार्ज (Tata Punch EV Range)करने पर 365 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।
