Electric Scooters : इन दिनों देश-विदेश में हर जगह इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर देखा जा रहा है। साल 2026 में कई कंपनियों की ओर से हर रेंज में इलेक्ट्रिक स्कूटर व अन्य कई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किए जा रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे की 50,000 रुपये से भी कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की। चलिए जानते हैं कि यह स्कूटर कितना भरोसेमंद है।
वर्तमान में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में लोगों के बीच छोटी दूरी तय करने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रचलन बढ़ रहा है। इस बढ़ते प्रचलन के बीच साल 2026 में बाजार में 50,000 रुपये से भी कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
एक ओर जहां ये स्कूटर लुक वाइज बेहद सिंपल हैं और इनमें फीचर्स भी लिमीटिड हैं वहीं, दूसरी ओर यह लोगों की जेब पर भी भार नहीं डाल रहे हैं। वहीं, इन स्कूटर की सस्ते रेट के चलते कुछ सवाल भी लोगों के बीच उठ रहे हैं, जिनका जवाब मिलना भी जरूरी है।
वर्तमान में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच देशभर में लोगा सस्ते वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। कम डिस्टेंस ट्रेवल करने के लिए लोग ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना साधन बना रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच कंपनियों ने काफी ज्यादा कम रेट वाले स्कूटर लॉन्च किए हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के भी प्रयोग में लाए जा सकते हैं।
बाजार में जो 50,000 रुपये से कम कीमते वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं वह एक बार में पूरी तरह से चार्ज होने वर यह 50 से 70 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं। स्पीड की बात करें तो इन स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा के करीब रहती है। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा की यह स्कूटर लंबी दूरी तय करने के लिए इतने उपयुक्त नहीं हैं। हालांकि रोजआना के काम करने के लिए आपना इनका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर हम घरेलू बाजार में उपलब्ध इन स्कूटर की बात करें तो यहां पर अलग-अलग कंपनियों ने अपने इस रेंज के स्कूटर लॉन्च किए हुए हैं। इनमें इंडस यो इलेक्ट्रॉन, उजास एनर्जी ईगो, एवोलेट डर्बी, पालाटिनो सनशाइन और टेक्नो इलेक्ट्रा नियो जैसे मॉडल भारतीय बाजार में लोगों की पसंद बन रहे हैं। वहीं, इनमें से कई स्कूटर में कई फीचर्स भी दिए गए हैं। इन फीचर्स में एलईडी लाइट, डिजिटल मीटर व साधारण बैटरी सिस्टम शामिल हैं। ऐसे में यूजर्स की बेसिक जरूरतें पूरी हो सकती हैं।
क्या ये स्कूटर हैं रिस्की
अगर यूजर्स इन स्कूट को खरीदना चाहते हैं तो सबसे बड़ा सवाल है कि आप इन पर कितना भरोसा कर सकते हैं। कुछ कंपनियां पूरी तरह से एक्टिव नहीं हैं और कुछ का नेटवर्क भी सीमित है। ऐसे में अगर आप इनका प्रयोग करते हैं तो आपको इनके सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स और बैटरी बदलवाना संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
इन लोगों के लिए अच्छे हैं ये स्कूटर्स
आपको अगर आसपास के इलाके में रोजाना 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी है तो आपके लिए कम खर्च में ये इलेक्ट्रिक वाहन बहुत फायदेमंद रहेंगे। आप इस दूरी के लिए 50,000 से कम के स्कूटर खरीद सकते हैं। वहीं, आपको ज्यादा लोगों को सफर करना है और रोजाना लंबी दूरी का सफर करना है तो आपको बेहतर भरोसे और मजबूत सर्विस नेटवर्क के लिए थोड़ा बजट बढ़ाकर स्थापित कंपनियों के स्कूटर खरीदने होंगे।
