PF Rules : कर्मचारियों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट आ रहा है। बता दें कि अब कर्मचारी एटीएम और यूपीआई के माध्यम से भी पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए सरकार ने एक लिमिट (PF Withdrawal) को तय किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएफ खाते से कैश को निकालने की लिमिट कितनी है।
अगर आप भी एक कर्मचारी हैं और हर महीने आपकी सैलरी में से भी पीएफ का पैसा कटता है तो फिर अब आपके लिए एक बड़ा अपडेट आ रहा है। बता दें कि अब कर्मचारी (PF Withdrawal Rules) एटीएम और यूपीआई के माध्यम से ही पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट
अब आपको पीएफ का पैसा निकालने के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे और न ही आपको हफ्तों हफ्तों तक इंतजार करना होगा। वैसे जितनी आसानी से आप बैंक से पैसे निकालते हैं, उतनी ही आसानी से अब आपका पीएफ (PF Latest Update) का पैसा भी निकलेगा। हालांकि आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आप पीएफ का पैसा किस तरीके से निकाल सकते हैं।
PF बन गया है ‘एनी टाइम मनी’
सरकार के EPFO 3.0 प्रोजेक्ट के तहत पीएफ विड्रॉल के प्रोसस को पूरी तरह बदलने का प्लान बना लिया है। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि पीएफ खाताधारकों को एक विशेष EPFO ATM Card (EPFO ATM Card) को उपलब्ध कराया जाए। ये कार्ड आपके बैंक कार्ड की तरह ही काम करने वाला है और इसको देश के किसी भी एटीएम मशीन में यूज किया जा सकेगा।
निकासी की ये है लिमिट
बता दें कि अब भले ही पैसा निकालना आसान हो गया है, लेकिन सरकार ने आपकी फ्यूचर की सुरक्षा (Retirement) को ध्यान में रखते हुए इसकी एक सीमा को तय कर लिया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि पीएफ विड्रॉल (PF withdrawal limit) की 75 प्रतिशत तक की लिमिट तय की जा सकती है। हालां अगर आप नौकरी में रहते हुए एटीएम से पैसे को निकालना चाह रहे हैं तो फिर आप अपनी जमा राशि का 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक हिस्सा ही एडवांस के तौर पर निकाल सकते हैं।
समय के हिसाब से जानिये विड्राल लिमिट
अगर आप एक दिन में एटीएम से कितना पैसा विड्रॉल करते हैं तो आपको दैनिक सीमा (Daily Limit) के हिसाब से बैंक एटीएम की तरह ही, एक दिन में कैश निकालने की एक अधिकतम सीमा जैसे 20,000 या 50,000 रुपये की निकासी करने की अनुमति होगी।
वहीं अगर आप एक हफ्ते में पीएफ से कितनी रकम निकाल सकते हैं, तो ये आपकी नौकरी की स्थिति और निकासी की वजह पर ही डिपेंड करेगा। वैसे कुल पीएफ बैलेंस (PF balance) का 50 प्रतिशत तक या अधिकतम 50,000 हजार से 1 लाख रुपये तक एक वीक में निकालने की अनुमति प्रदान की जाती है।
लंबे समय के लिए विड्राल लिमिट
अगर आप 1 महीने में पीएफ से कितना पैसा निकालेंगे, तो ये निकासी इस बात पर डिपेंड करेगी कि आप किस उद्देश्य से निकाल रहे हैं। जी हां EPFO 3.0 के तहत जल्द ही ATM/UPI से 75 प्रतिशत तक की विड्राल (PF withdrawal) कर सकते हैं। हालांकि अभी ये सुविधा पूरी तरह लागू नहीं की गई है और मौजूदा नियमों के तहत एडवांस के रूप में 3 महीने का बेसिक सैलरी+DA या कुल बैलेंस का 75 प्रतिशत (जो भी कम हो) पैसाा निकाला जा सकता है। हालांकि ATM से 50 प्रतिशत (PF withdrawal Rules) तक की निकासी की बात कही गई है, और पूरी तरह पैसे निकालने के लिए बेरोजगारी जैसी शर्तो को पूरा करना होगा।
पीएफ से एक साल में कितनी रकम निकाली जा सकती है, ये आपकी जरूरत और रूल्स पर निर्भर करता है। नए रूल्स के जरिए सुविधा बढ़ जाती है। घर खरीदने या बनाने पर कुल पीएफ (PF withdrawal) का 90 प्रतिशत तक निकाला जा सकता है। बीमारी, बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए पूरा पीएफ निकालने की छूट है, बशर्ते 12 महीने की सेवा पूरी हो। नौकरी छूटने पर पहले 75 प्रतिशत फिर बाकी पैसा निकाल सकते हैं।
पैसों के विड्रॉल पर सरकार का ये है कहना
हालांकि अभी ये पूरी तरह से सरकार की ओर से क्लियर नहीं किया गया है कि एटीएम से एक दिन, हफ्ते, महीने और साल में आप एक बार में कितना पैसा निकाल सकते है। एटीएम से कितना पीएफ (PF withdrawal Through ATM) का पैसा निकाल सकेंगे इसके लिए सरकार की मुहर का इंतजार करना जरूरी है। सरकार की मुहर के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी।
ऐसे शुरु होगी सुविधा
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपका UAN एक्टिव होना जरूरी है। उस पर आपकी KYC अपडेट होनी चाहिए। जैसे ही सरकार इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च करती है वैसे ही पात्र कर्मचारियों को उनके पते पर कार्ड (PF ATM Card) भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि अप्रैल 2026 के मध्य तक यह सुविधा पूरे देश में लागू हो जाएगी। इसके बाद पीएफ का पैसा सिर्फ कागजों पर जमा नहीं रहेगा, बल्कि आपकी जरूरत के समय सीधे आपकी जेब में मौजूद होगा।
