Employees Allowances – केंद्र सरकार के समान अलाउंस को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। एक ताजा फैसले के बाद कुछ राज्यों से इन कर्मचारियों को अब केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) के बराबर कई प्रमुख अलाउंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे हजारों कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा-
चंडीगढ़ प्रशासन ने वीरवार को एक अहम निर्णय लेते हुए डेपुटेशन पर तैनात पंजाब (Punjab), हरियाणा, हिमाचल और अन्य राज्यों के कर्मचारियों व अधिकारियों को मिलने वाले भत्तों को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत दो हजार से अधिक डेपुटेशन कर्मचारियों को अब यूटी प्रशासन (UT Administration) में कार्यरत कर्मचारियों के समान अधिकांश अलाउंस मिलेंगे।
डेपुटेशन कर्मचारियों के अलाउंस का मुद्दा (Issue of allowance for deputation employees) लंबे समय से चीफ सेक्रेटरी से लेकर यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के समक्ष उठाया जा रहा था। इसको लेकर डेपुटेशन कर्मचारियों की एसोसिएशन (Association of Deputation Employees) लगातार यूटी सचिवालय के चक्कर काट रही थी। अंततः प्रशासक के हस्तक्षेप के बाद डेपुटेशन कर्मचारियों को मिलने वाले सभी अलाउंस को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।
वीरवार को यूटी प्रशासन के अतिरिक्त सचिव (पर्सोनल) की ओर से डेपुटेशन कर्मचारियों के अलाउंस से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। इसके साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि नए नियमों के तहत कर्मचारियों को निर्धारित अलाउंस जारी किए जाएं।
इन सभी अलाउंस का लाभ कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2022 से मिलेगा। इसके चलते डेपुटेशन कर्मचारियों (deputation staff) को औसतन 3 से 5 लाख रुपये तक का एरियर जल्द मिलने की उम्मीद है। वहीं, मार्च से उन्हें नए दरों पर अलाउंस मिलने की संभावना जताई जा रही है।
अलाउंस को लेकर जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि डेपुटेशन कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस, ट्रैवलिंग अलाउंस (TA), ट्रांसफर अलाउंस और चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के बराबर मिलेंगे। हालांकि, यूटी प्रशासन पहले ही डेपुटेशन अलाउंस देने से इनकार कर चुका है। इस संबंध में हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से भी यूटी प्रशासन को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
पंजाब एंड हरियाणा इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (Punjab and Haryana Employees Welfare Association) के अध्यक्ष रणबीर जोरार ने नियमों के तहत डेपुटेशन कर्मचारियों को अलाउंस जारी करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित होगा।
उधर, हरियाणा डेपुटेशन इंप्लाइज एसोसिएशन (Haryana Deputation Employees Association) के महासचिव राजबीर नैन ने इस फैसले के लिए यूटी प्रशासक और अन्य अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डेपुटेशन कर्मचारियों के अलाउंस की मांग लंबे समय से लंबित थी।
