Employees Salary Calculation : आठवें वेतन आयोग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि यही तय करेगा कि कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी (employees salary hike) होगी। ऐसे में कर्मचारियों के लिए यह जानना जरूरी है कि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी का कैलकुलेशन कैसे होगा… तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स आठवें वेतन आयोग के तहत नए वेतनमान और पेंशन में बदलाव को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल नवंबर में नोटिफाई किए गए आठवें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए करीब 18 महीने का समय मिलेगा। विश्लेषकों के मुताबिक, 8वां सीपीसी 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में लागू किया जा सकता है।
जनवरी खत्म होने को है, लेकिन आठवें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर (8th Pay Commission Fitment factor) को लेकर बहस अभी भी जारी है। इसी बीच फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशंस (FNPO) ने सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है। हाल ही में FNPO ने नेशनल काउंसिल को एक पत्र भेजकर A, B, C और D श्रेणी के पोस्टल कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 3 से 3.5 के बीच तय करने की मांग की है। हालांकि, अगर फिटमेंट फैक्टर 2 रखा जाता है, तो चपरासी से लेकर IAS तक की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, आइए इसे कैलकुलेशन से समझते हैं।
अगर फिटमेंट फैक्टर 2 हुआ, तो सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी-
फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। उदाहरण के तौर पर, सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिसके चलते 6वें वेतन आयोग के तहत 7,440 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी। नेक्सडिग्म सॉल्यूशंस में पेरोल सर्विसेज के डायरेक्टर रामचंद्रन कृष्णमूर्ति के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) ही वह सबसे अहम फैक्टर है जो तय करता है कि सैलरी में कितनी और किस दर से बढ़ोतरी होगी।
ग्रेड लेवल – बेसिक पे (फिटमेंट फैक्टर 2) – कितनी बढ़ेगी सैलरी
लेवल 1 – 36000 – 18,000.00
लेवल 2 – 39800 – 19,900.00
लेवल 3 – 43400 – 21,700.00
लेवल 4 – 51000 – 25,500.00
लेवल 5 – 58400 – 29,200.00
लेवल 6 – 70800 – 35,400.00
लेवल 7 – 89800 – 44,900.00
लेवल 8 – 95200 – 47,600.00
लेवल 9 – 106200 – 53,100.00
लेवल 10 – 112200 – 56,100.00
लेवल 11 – 135400 – 67,700.00
लेवल 12 – 157600 – 78,800.00
लेवल 13 – 237000 – 118,500.00
लेवल 13 – 262200 – 131,100.00
लेवल 14 – 288400 – 144,200.00
लेवल 15 – 364400 – 182,200.00
लेवल 16 – 410800 – 205,400.00
लेवल 17 – 450000 – 225,000.00
लेवल 18 – 500000 – 250,000.00
अगर फिटमेंट फैक्टर 3 हुआ, तो सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी-
फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशंस (FNPO) ने अपनी मांगों को लेकर करीब 60 पन्नों का एक विस्तृत पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने वेतन बढ़ोतरी के साथ-साथ पे मैट्रिक्स सिस्टम, वार्षिक वेतन वृद्धि, भत्तों और प्रमोशन (Perks and promotions) से जुड़े नियमों में बदलाव की भी मांग की है।
ग्रेड लेवल – बेसिक पे (फिटमेंट फैक्टर 3) – कितनी बढ़ेगी सैलरी-
लेवल 1 – 54000 – 36,000.00
लेवल 2 – 59700 – 39,800.00
लेवल 3 – 65100 – 43,400.00
लेवल 4 – 76500 – 51,000.00
लेवल 5 – 87600 – 58,400.00
लेवल 6 – 106200 – 70,800.00
लेवल 7 – 134700 – 89,800.00
लेवल 8 – 142800 – 95,200.00
लेवल 9 – 159300 – 106,200.00
लेवल 10 – 168300 – 112,200.00
लेवल 11 – 203100 – 135,400.00
लेवल 12 – 236400 – 157,600.00
लेवल 13 – 355500 – 237,000.00
लेवल 13 – 393300 – 262,200.00
लेवल 14 – 432600 – 288,400.00
लेवल 15 – 546600 – 364,400.00
लेवल 16 – 616200 – 410,800.00
लेवल 17 – 675000 – 450,000.00
लेवल 18 – 750000 – 500,000.00
FNPO के सदस्य शिवाजी वासिरेड्डी के मुताबिक, नेशनल काउंसिल जॉइंट मॉनिटरिंग कमेटी (NCJMC) की बैठक 25 फरवरी को होगी। इस बैठक में सभी कर्मचारी संगठनों की मांगों को शामिल करते हुए एक साझा ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद यह ड्राफ्ट 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चेयरपर्सन रंजना प्रकाश देसाई को भेजा जाएगा।
