रामानंद सागर का श्री कृष्ण टीवी सीरियल साल 1993 से 1997 तक चला,जिसके चलते यह दर्शको के पसंदीदा रहा।अब इस सीरियल में सुभद्रा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेंशन हैरान कर देगा।टीवी की संस्कारी बहु को लोग रियल लाइफ में भी इमेजिन करते है। फैंस को लगता है की टीवी पर नजर आने वाले संस्कारी बहु सर पर पल्ला होगा और एक पारंपरिक सूट या फिर साड़ी पहने हुए ही दिखाई देगी।लेकिन एक एक रील लाइफ बहु का नया अंदाज देखकर आप शायद हैरान रह जाएगे।ये रील लाइफ बहु रियल लाइफ में एक म्यूजिक प्रड्यूसर और सिंगर है की पत्नी है।जिनकी कुछ लेटेस्ट फोटोज सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है।
ये कोई और नहीं बल्कि सोनिया कपूर है,जिन्हे आपने टीवी शोज में सलवार कमीज पहनने वाली संस्कारी बहु के रूप में देखा है।सोनिया कपूर बेहद मॉडर्न किस्म की खूबसूरत महिला है।सोनिया कपूर ने साल 2018 में सिंगर,म्यूजिक डायरेक्टर,एक्टर हिमेश रेशमिया से शादी की।ये हिमेश रेशमिया की दूसरी शादी है।जबकि सोनम कपूर की ये पहली ही शादी है।शादी से पहले सोनिया कपूर हिमेश रेशमिया की पत्नी कोमल की फ्रेंड थी।दोनों का घर एक ही अपार्टमेंट में था।खबरों के अनुसार कोमल और सोनिया कपूर का एक दूसरे से काफी मिलना जुलना था।ऐसे में हिमेश रेशमिया के करीब आ गई।
खबरों के अनुसार हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर ने एक दूसरे को लगभग 10 साल तक डेट किया।इस बिच हिमेश रेशमिया और कोमल के बिच भी फासले बढ़ते चले गए।जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।अलग होने के बाद भी कोमल ने सोनिया कपूर को अपनी शादी टूटने का जिम्मेदार नहीं ठहराया।