Expressway News : देश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी जा रही है तो वही कई जगह पर सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। अब फिर उत्तर प्रदेश में एक नया एक्सप्रेसवे जल्द ही शुरू होने वाला है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं इस एक्सप्रेसवे से जुड़ा पूरा अपडेट।
उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान करने के लिए सरकार की तरफ से कई नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का मानना है कि प्रदेश में सड़क परिवहन को मजबूती प्रदान करने से प्रदेशवासियों को काफी ज्यादा फायदा होगा तथा बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश (New Expressway In UP) में कई बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे बनाए जा चुके हैं तथा कई एक्सप्रेसवे पर फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है। अब फिर उत्तर प्रदेश में एक नया एक्सप्रेसवे जल्द ही चालू होने वाला है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं उत्तर प्रदेश में बने इस नए एक्सप्रेसवे से जुड़ी पूरी जानकारी।
NHAI के लखनऊ यूनिट के अधिकारियों (NHAI Latest Updates) ने कई बार कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Kanpur-Lucknow Expressway) जल्द चालू होगा। पहले इसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 बताई गई थी, लेकिन अभी तक सड़क आम लोगों के लिए शुरू नहीं हो सकी है।
लखनऊ यूनिट के नए पीडी नकुल वर्मा ने 3 दिसंबर को कहा था कि मार्च 2026 में होली के समय तक एक्सप्रेसवे (Expressway News) हर हाल में चालू कर दिया जाएगा। बाद में उन्होंने अपनी बात बदलते हुए कहा कि मार्च में नहीं, बल्कि अप्रैल 2026 से लोगों को इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि लखनऊ में स्कूटर इंडिया चौराहे (Scooter India Crossroads) के पास थोड़ा काम बाकी है। इसे पूरा करने में करीब डेढ़ महीना लगेगा। इस बार उन्होंने एक संभावित तारीख भी बताई है। उनका कहना है कि 1 अप्रैल से एक्सप्रेसवे शुरू करने की कोशिश की जाएगी
इतने साल पहले हुई थी इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की शुरूआत
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण (Construction of Kanpur-Lucknow Expressway) की शुरुआत 5 जनवरी 2022 को हुई थी। अब इसके निर्माण को लगभग चार साल हो चुके हैं। फिलहाल इसे छह लेन का बनाया जा रहा है। यह सड़क लखनऊ में शहीद पथ के पास से शुरू होकर बनी, कांथा और अमरसस होते हुए कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे (Kanpur-Lucknow National Highway) के आजाद मार्ग पर गंगाघाट के पास कडेर पतारी गांव तक जाएगी। आगे इसे कानपुर के उद्योग पथ से भी जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्नाव में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे और लखनऊ की बाहरी रिंग रोड से भी इसे जोड़ा जाएगा। पहले इसे जुलाई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
इस परियोजना में पहली बार AIMGC (ऑटोमेटेड इंटेलिजेंस मशीन गाइडेड कंस्ट्रक्शन) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। लखनऊ और कानपुर के बीच 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में बनी से कानपुर तक 45 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड (Greenfield Expressway) हिस्सा तैयार किया जा रहा है। इस हिस्से में AIMGC के साथ जीपीएस और थ्री-डी तकनीक का भी इस्तेमाल हो रहा है।
