Expressway : उत्तर प्रदेश को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गंगा एक्सप्रेस-वे के साथ हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी है, जिससे 12 जिलों को सीधा फायदा मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लोगों की यात्रा आसान और तेज हो जाएगी…इससे जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
उत्तर प्रदेश में विकास की एक नई रफ्तार शुरू होने जा रही है, जो राज्य की गति ही नहीं, बल्कि उसकी अर्थव्यवस्था की तस्वीर भी बदल देगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक मेगा योजना तैयार की है, जिसके तहत यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि भविष्य का ‘नया नोएडा’ बनेगा। यहां एक्सप्रेसवे के साथ हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी (High-speed rail connectivity) भी विकसित की जाएगी, जो इस क्षेत्र को नई पहचान देगी।
नोएडा की तर्ज पर विकसित होंगे नए शहर-
यूपीडा (UPEIDA) की योजना गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे के इलाकों को दिल्ली-एनसीआर मॉडल (Delhi-NCR model) पर विकसित करने की है। नोएडा की तरह यहां भी क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक जोन तैयार किए जाएंगे। यह मॉडल प्रयागराज से मेरठ के बीच नए शहरों के विकास की नींव रखेगा।
मेरठ से हरदोई के बीच के क्षेत्र को खास तौर पर इंडस्ट्रियल हब (Industrial Hub) के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यहां आधुनिक ऊंची इमारतें, शॉपिंग मॉल (shopping mall) और सुनियोजित आवासीय टाउनशिप (residential township) बनाई जाएंगी। ये इलाके दिल्ली-मुरादाबाद और नोएडा-गाजियाबाद (Noida-Ghaziabad) की भीड़भाड़ का बेहतर विकल्प बन सकते हैं।
हाई-स्पीड रेल और कनेक्टिविटी का बनेगा महा-जाल-
इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (High-speed rail corridor) से जुड़ाव है। मेरठ में प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल को गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 91 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे भी बनाया जा रहा है, जो इटावा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-Lucknow Expressway) से जोड़ेगा।
इस कनेक्टिविटी नेटवर्क से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और हरिद्वार, मथुरा, प्रयागराज व वाराणसी (Prayagraj and Varanasi) जैसे धार्मिक स्थलों तक यात्राएं और भी तेज व आसान हो जाएंगी।
इन जिलों की चमकेगी किस्मत-
गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) उत्तर प्रदेश के 12 प्रमुख जिलों-मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज-से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित होने वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Industrail corridor) से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यूपीडा अधिकारियों के मुताबिक, यह परियोजना राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की रीढ़ साबित होगी।
