Expressway : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक दर्जन और नए एक्सप्रेसवे को बनाने पर काम किया जा रहा है। इन एक्सप्रेसवे (Expressway News) के बनने की वजह से राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके लिए सरकार ने भी पूरी तैयारी कर ली है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
यूपी में पिछले काफी समय से नए नए एक्सप्रेसवे बनाये जा रहे है। बता दें कि अब यहां एक दर्जन और नए एक्सप्रेसवे बनाये जाएंगे। इसको लेकर सरकार ने भी पूरी तैयारी कर ली है। यूपी में अब एक्सप्रेसवे (Expressway Project) की संख्या 10 से बढ़कर 22 होने वाली है। इन प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यूपी दुनिया का सबसे मजबूत सड़क कनेक्टिविटी वाला राज्य बन जाएगा। फिलहाल राज्य में कई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है।
सरकार ने किया बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में बड़े बदलावों को लेकर लगातार काम कर रही है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सभी संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यूपी (UP News) की योगी आदित्यनाथ सरकार, राज्य के छोटे-से-छोटे कस्बों को एक्सप्रेसवे के साथ जोड़कर शानदार कनेक्टिविटी प्रदान करना चाह रही है। जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार अब और भी कई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
12 नए एक्सप्रेसवे बनाने की योजना
बता दें कि यूपी सरकार राज्य में 12 नए एक्सप्रेसवे बनाने की योजना पर काम कर रही है। यूपी में फिलहाल 7 एक्सप्रेसवे एक्टिव हैं, जबकि 3 एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं 3 निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे (Expressway In UP) का कार्य पूरा होने के बाद यूपी में कुल 10 एक्सप्रेसवे को बना दिया जाएगा। जिसके बाद, 12 नए एक्सप्रेसवे बनने के बाद यूपी रिकॉर्ड 22 एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन जाएगा।
कस्बे को भी मिलेगी एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
सरकार चाह रही है कि राज्य का छोटे-से-छोटा कस्बा भी एक्सप्रेसवे के साथ कनेक्ट किया जाए, ताकि प्रदेश का कोई भी एक कोना, दूसरे कोने के साथ शानदार तरीके से कनेक्ट हो। सिर्फ इतना ही नहीं, 22 एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) के दम पर यूपी के सभी जिले, शहर और कस्बे सिर्फ आपस में ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के सभी राज्यों, जिलों और शहर के साथ भी बेहतरीन तरीके से कनेक्ट किया जा सकेगा।
आम लोगों को यात्रा करने में मिलेगी मदद
ये एक्सप्रेसवे सिर्फ आम लोगों की यात्रा में ही मदद नहीं करेंगे, बल्कि व्यापार को बढ़ाने में भी एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं और सप्लाई चेन को मजबूत बनाएंगे। बेहतर कनेक्टिविटी (Total Expressway in UP) होने के कारण राज्य में जबरदस्त निवेश आएगा और बड़ी संख्या में रोजगार के मौके बनेंगे, इससे राज्य आर्थिक रूप से काफी ताकतवर बन जाएगा।
यूपी में होंगे 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
योगी सरकार, राज्य को वर्ल्ड क्लास कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ एयरपोर्ट पर भी काफी जोर दे रही है। यूपी में फिलहाल कुल एयरपोर्ट की संख्या 16 है। इनमें से 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (international airport In UP) को शामिल किया गया है। हालांकि बाकी के 12 डोमेस्टिक एयरपोर्ट हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, राज्य का 17वां और 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने वाला है। इसका कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) की शुरुआत होने के साथ साथ यूपी 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
