Expressway Update : देशभर में सड़कों परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए गए हैं। एक्सप्रेसवे (Expressway Updates) के चलते देश की प्रगति को एक नई रफ्तार मिल रही है, लेकिन अब एक एक्सप्रेसवे पर 10 दिन तक सन्नाटा रहने वाला है, क्योंकि दस दिन तक ये एक्सप्रेसवे बंद रहेगा और इसके लिए वाहनचालको को डायवर्ट रास्ता दिया जाएगा।
वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आपको बता दें कि अब अगले 10 दिनों तक एक्सप्रेसवे बंद रखा जाने वाला है। इस वजह से एक्सप्रेसवे (Expressway will remain closed) पर सन्नाटा रहेगा। अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए आपको दूसरा रूट लेना होगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किस वजह से 10 दिनों तक एक्सप्रेसवे पर सन्नाटा पर रहने वाला है।
किस एक्सप्रेसवे पर चल रहा काम
देश का एक बड़ा एक्सप्रेसवे अगले 10 दिनों तक तकनीकी रूप से अपडेट करने और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के लिए बंद रहेगा। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Maharashtra State Road Development Corporation) ने समृद्धि हाईवे पर चल रहे काम के लिए 10 दिनों तक अस्थायी ट्रैफिक ब्लॉक का ऐलान किया है। इस दौरान वाहन चालकों और यात्रियों को कहा गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी हिसाब से तय करें। जान लें कि कार्य के चलते यह ट्रैफिक ब्लॉक 9 फरवरी से 18 फरवरी तक रखा जाने वाला है।
किस सड़क को किया जाएगा ब्लॉक
जानकारी के मुताबिक समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Expressway ki khasiyat) पर जालना शहर के बल्हुधना-लोणार, देऊलगांव राजा और सिंधखेड राजा रास्ते के 300.4 किमी से 365.8 किमी के बीच की सड़क को ब्लॉक किया जाने का ऐलान किया गया है। हालांकि इस दौरान समृद्धि हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Samruddhi Highway Traffic Management System) के कार्य के अंतर्गत कई चीजों का ध्यान रखा जाएगा। जैसे कि इस दौरान स्पीड मॉनिटरिंग, रूल्स फॉलो, दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग और आपातकालीन सेवाओं के तुरंत रिस्पांस के लिए गैन्ट्री लगाई जाएंगी।
हाईवे पर लगेंगे 21 चरणों में गैन्ट्री
बता दें कि समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Expressway) पर इस काम को 10 चरणों में पूरा किया जाने का प्लान है, जिसमें हर फेज में हाईवे के एक ओर रास्ता अस्थायी रूप से बंद रहने वाला है। मुंबई या नागपुर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को एक ही बार में तकरीबन एक घंटे यानी 50-60 मिनट के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। हर फेज का काम पूरा होते ही ट्रैफिक दोबारा शुरू होगा। सब मिलाकर इस हाईवे पर 21 चरणों में गैन्ट्री लगाने का प्लान है।
जानिए क्या है समृद्धि एक्सप्रेसवे की खूबियां
जानकारी के अनुसार यह एक्सप्रेसवे मुंबई को नागपुर से कनेक्ट करता है, ये देश के बड़े ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में जाना जाता है। लंबाई की बात करें तो इस एक्सप्रेसवे की लंबाई (length of expressway) 701 किलोमीटर की है और ये महाराष्ट्र का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे (Maharashtra’s longest expressway) है। अभी इसे 6 लेन का बनाया गया है और आगे इसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। समतल इलाकों में इसकी चौड़ाई 120 मीटर तो पहाड़ी जगहों पर 90 मीटर की है। इस एक्सप्रेसवे मुंबई से नागपुर की दूरी 16 घंटे से कम होकर 7 से 8 घंटे रह गई है। इस एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड लिमिट 150 किलोमीटर प्रति घंटे के आस-पास है।
