Expressway News : प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस एक्सप्रेसवे (New Expressway) के बनने की वजह से 12 घंटे का सफर सिर्फ 6 ही घंटे में हो जाएगा। इसके साथ ही में सफर का अंदाज भी बदल जाएगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
यूपी में अब एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। इस एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से राज्य की प्रगति को एक नई रफ्तार मिलने वाली है। इस एक्सप्रेसवे (New Expressway) के बनने के कारण 12 घंटे का सफर होगा अब मात्र 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस एक्सप्रेसवे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे की होगी शुरुआत
बता दें कि ये एक ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) होगी, जिसमें वाहन 120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चल सकेंगे। इससे मेरठ से प्रयागराज तक का यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर सिर्फ 6-7 घंटे रह जाएगा। मिट्टी के काम, सड़क के बेस और स्ट्रक्चर सहित 95 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। FASTag टोल सिस्टम (Greenfield Expressway in UP) का सफल ट्रायल किया गया है। इमरजेंसी स्थितियों के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे फाइटर एयरक्राफ्ट लैंडिंग स्ट्रिप भी बनाई गई हैं।
डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल हब के रूप में होगा विकसित
यूपीडा गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के दोनों किनारों को नोएडा मॉडल पर विकसित कर रहा है। यहां इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, आधुनिक टाउनशिप, शॉपिंग मॉल और ऊंची इमारतें बनाई जाने वाला है। मेरठ-हरदोई क्षेत्र को एक डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इससे दिल्ली-NCR (Ganga Expressway News) में भीड़ कम होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
ऐसी होगी हाई-स्पीड रेल और अन्य कनेक्टिविटी
ये एक्सप्रेसवे मेरठ में प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से कनेक्ट होने वाला है। इटावा के पास 91 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होने वाला है। जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) और अन्य प्रमुख रास्तों से कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्रा आसान हो जाएगा। हरिद्वार, मथुरा, प्रयागराज और वाराणसी जैसे डेस्टिनेशन तक पहुंच काफी तेजी हो जाएगी।
इन जिलों को होगा लाभ
ये एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरने वाला है। इन जिलों में इंडस्ट्रियल विकास, (Ganga Expressway) लॉजिस्टिक्स और कृषि को बढ़ावा मिलेगा। लाखों युवाओं को रोजगार के मौके मिलने वाले हैं। ये प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।
फरवरी 2026 तक होगी एक्सप्रेसवे की शुरुआत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किये हैं कि फरवरी 2026 तक इसमें कोई देरी नहीं होनी चाहिए। ये प्रोजेक्ट राज्य (UP Devlopment) की कनेक्टिविटी को बेहतर बना दिया जाएगा। ये आर्थिक विकास की रीढ़ बनेगा। इसके साथ ही में एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये उत्तर प्रदेश की सूरत पूरी तरह बदल देगा।
दिल्ली और UP के बीच यात्रा करना होगा आसान
गंगा एक्सप्रेसवे, जो दिल्ली-NCR के पास मेरठ को प्रयागराज से कनेक्ट करता है। अब 74 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होकर दिल्ली-NCR (Expressways in Delhi-NCR) के साथ अपनी कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर और पश्चिमी UP के बीच यात्रा का समय कम होगा और औद्योगिक, वाणिज्यिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।
