Toll Tax on Expressways : देश भर में एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल टैक्स को लेकर नया अपडेट सामने आया है और बताया गया है कि टोल टैक्स से जुड़े नियमों में संशोधन किया गया है। टोल टैक्स से जुड़े यह नए नियम 15 तारीख से लागू होने वाले हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते है एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल टैक्स से जुड़े ये नियम।
(Toll Tax News) जब भी हम किसी हाईवे, नेशनल हाईवे तथा एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो हमें टोल टैक्स का भुगतान (Payment of toll tax) करना होता है। अब एक्सप्रेसवे पर लगने वाले टोल टैक्स के नियमों में संशोधन किया गया है। आपको बता दे कि अब एक्सप्रेसवे पर लगने वाला टोल टैक्स कम हो जाएगा टोल टैक्स से जुड़े यह नियम (Rules related to toll tax) 15 तारीख से लागू हो जाएंगे।
आपको बता दे कि देशभर में सड़क के रास्ते से तेज और आरामदायक सफर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से आंशिक रूप से शुरू हो चुके नेशनल एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के नियमों (Rules for toll collection on Expressways) में अहम बदलाव किया है। जिसके बाद अब लोगों को कम टोल देना होगा। चलिए खबर में जानते है 15 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले इन नियमों के बारे में विस्तार से।
क्या है नया प्रावधान?
केंद्र सरकार की तरफ से नेशनल हाईवे फीस नियम, 2008 में बदलाव (National Highway Fee Rules) किया गया है। नए नियम के अनुसार, यदि कोई नेशनल एक्सप्रेसवे पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है, तो वहां चलने वाले वाहनों पर केवल उतने ही हिस्से का चार्ज लिया जाएगा जो आम जनता के लिए खुला है। खास बात यह है कि इस हिस्से पर टोल दरें (Toll Rates) एक्सप्रेसवे की बजाय सामान्य नेशनल हाईवे के मानकों के अनुसार तय होंगी, जो अपेक्षाकृत कम होती हैं। अब तक कई स्थानों पर अधूरे एक्सप्रेसवे पर भी पूरी दर से टोल (Toll rates on the incomplete expressway) वसूला जाता था, जिससे यात्रियों में असंतोष था। नए संशोधन से इस असमानता को खत्म करने की कोशिश की गई है।
प्रदूषण एवं जाम से छुटकारा मिलने की संभावना
सरकार का मानना है कि नियमों में हुई यह बदलाव ट्रैफिक जाम (traffic jam) को कम करने के लिए फायदेमंद साबित होंगे। क्योंकि जब वहां कम भीड़ वाले एक्सप्रेसवे की तरफ शिफ्ट होंगे तो पुराने हाईवे पर जाम नहीं लगेगा। माना जा रहा है कि इस नए कदम से प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना है।
15 तारीख से लागू होंगे नए नियम
सरकार की तरफ से किए गए टोल टैक्स के नियमों में इस संशोधन (toll tax new rules) को 15 फरवरी 2026 से लागू किया जाएगा। देश भर में जहां भी एक्सप्रेसवे आंशिक रूप से चालू हो गए हैं वहां नए नियम लागू हो जाएंगे। सरकार की तरफ से उठाया गया यह कदम लोगों की यात्रा को और भी सुगम बना देगा।
