सब्जियों के राजा कहे जाने वाले आलू के रेट इस बार अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है।जिससे किसान के चेहरे पर ख़ुशी आ गयी है।आलू का इस्तेमाल सही घरो में किया जाता है।इतना ही नहीं आलू का सेवन करना अधिकतर लोगो को पसंद है।आलू से अलग अलग चीजे बनती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है।
वही पिछले कुछ दिनों में आलू के दामों में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है।किसानो का कहना है की उनका आलू 1400 रूपये कुंतल के भाव में जा रहा है।पहले के मुकाबले इस बार के रेट काफी अच्छे है।किसानो का कहना है की उनकी फसल हाथो हाथ खेत से बिक जा रही है।किसानो का कहना है की आलू का भाव प्रोडक्शन के अनुसार से ठीक है।

रिपोर्ट्स के अनुसार किसान भाइयो को तमाम कोल्ड स्टोरर बोरा,ट्रांसपोर्टिंग आदि एडवांस में दे रहे है।कई सालो बाद आलू की कीमतों में आए उछाल से किसानो के चेहरे पर खुशी है।किसानो ने बताया की आलू अच्छे दामों में जा रहा है। फ़िलहाल खेत से एक बोरा आलू 700 से लेकर 750 रूपये तक में जा रहा है।उन्हें उम्म्मीद है की आने वाले समय इसके और उचे दाम मिले।
लेकिन कही न कही आम लोगो को आलू खरीदने के लिए ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है।पहले के मुकाबले आलू महंगा मिल रहा है।अभी ये हाल है तो आने वाले समय में इसका भाव और ज्यादा होगा।ये आलू के सबसे सस्ते बिकने का समय है लेकिन दाम बेहद ज्यादा है।