कई बार किसान कम लागत में अच्छी फसल की खेती तो करना चाहते है,लेकिन उन्हें समझ नहीं आता की वे किस चीज की खेती करे।ऐसी कई फैसले है जिनसे कम लागत में अच्छा मुनाफा होता है।आपको बता दे की इस फसल को उगने पर सालो साल कमाई कर सकते है।यह एक घास है।यह लेमन ग्रास है। जिसकी बाजार में काफी डिमांड है।इसकी हाई डिमांड के कारण ये काफी उचे दामों पर बिकती है। लेमन ग्रास एक ओषधि फसल है।तो चलिए जानते है इसके बारे में
कब उगाए लेमन ग्रास
लेमन ग्रास की खेती का सबसे अच्छा समय फरवरी से जुलाई के बिच है।लेमन ग्रास एक बार उगाने के बाद इसकी छह से सात बार कटाई होती है।साल में तीन से चार बार कटाई होती है।लेमन ग्रास से तेल निकाला जाता है।एक साल में एक हेक्टेयर जमीं से लगभग 3 से 5 लीटर तेल निकलता है। लेमन ग्रास तेल की कीमत 1,000 रूपये से लेकर 2,500 रूपये तक है।इसकी उत्पादन क्षमता तीन साल तक बढ़ती है।लेमनग्रास के लिए नर्सरी बेड तैयार करने का सबसे अच्छा समय मार्च अप्रेल का महीना है।
ऐसे करे लेमन ग्रास की खेती
लेमन ग्रास की खेती कम लागत वाली है और कई फायदे देती है।लेकिन शुरुआत में खाद और बीज मिलाने की लागत 30 हजार से 40 हजार रूपये तक हो सकती है।एक एकड़ जमीं पर इसकी खेती के लिए लगभग 10 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है।जिससे नरसरी 55 -60 दिनों में तैयार हो जाती है।किसान चाहे तो इससे पौधे प्रमाणित नर्सरी से भी खरीद सकते है।नर्सरी तैयार करने के बाद जून जुलाई में लेमन ग्रास के पौधे लगाए जाते है।
लेमन ग्रास को रोपाई के लिए तैयार होने में 70 -80 दिन लगते है।इस मानसून में इसकी सिचाई केवल बारिश के पानी से की जाती है।लेमन ग्रास की फसल की एक वर्ष 5-6 कटिंग करके पत्तिया निकाली जा सकती है।एक बार जब लेमन ग्रास को बंजर या कम उपजाऊ खेत में लगाया जाता है,तो इसकी फसल अगले 6 वर्षो तक अच्छा मुनाफा देती है।इसकी अच्छी पैदावर के लिए खेत में गोबर की खाद और लकड़ी की रख डालने की सलाह देते है।
लेमन ग्रास कितनी होगी कमाई
लेमन ग्रास की खेती के लिए आपको 30,000 से 40 ,000 रूपये तक का खर्च करना पद सकता है।लेमन ग्रास की पोधो से हर साल 5-6 कटिंग करके पत्तिया निकाली जा सकती है।इन पत्तियों से तेल निकाला जाता है।एक लीटर लेमन ग्रास तेल की कीमत 1,000 से 2,500 रूपये होती है।इसके अलावा सूखे हुए लेमन घास से चाय की पत्तिया भी बनाई जा सकती है।इस तरह साल में लेमन ग्रास की खेती से साल में 2 से 3 लाख रूपये की कमाई की जा सकती है।