Fast tag – वाहन चालकों के लिए FASTag अब यात्रा का अहम हिस्सा बन चुका है। इससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं रहती और सफर तेज और सुविधाजनक बनता है। सही तरीके से FASTag इस्तेमाल करने और बैलेंस की स्थिति पर ध्यान देने से टोल भुगतान में किसी भी तरह की परेशानी या देरी से बचा जा सकता है.. ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर फास्टैग में कितना बैलेंस होना चाहिए-
आजकल ज्यादातर लोग हाईवे पर यात्रा करते समय FASTag का इस्तेमाल करते हैं, जिससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि FASTag में कम से कम कितना बैलेंस (balance) रखना जरूरी होता है ताकि टोल भुगतान बिना किसी रुकावट के हो सके?
FASTag ब्लैकलिस्ट क्यों हो जाता है-
कई बार FASTag में कम बैलेंस होने की वजह से यह ब्लैकलिस्ट हो जाता है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। NHAI के नियम के अनुसार, अगर FASTag ब्लैकलिस्ट हो चुका है और आप टोल प्लाजा पर जाकर रिचार्ज करते हैं, तो यह तुरंत सक्रिय नहीं होगा। ऐसी स्थिति में आपको दोगुना टोल शुल्क (double toll fee) चुकाना पड़ सकता है और समय भी बर्बाद होगा।
FASTag रिचार्ज करने का सही समय-
FASTag से जुड़ा नियम कहता है कि टोल प्लाजा पर टैग स्कैन (Scan tag at toll plaza) होने से पहले बैलेंस पर्याप्त होना जरूरी है। अगर समय पर रिचार्ज नहीं किया गया, तो सिस्टम टैग को अमान्य मान सकता है और टोल भुगतान में समस्या पैदा हो सकती है।
किन कारणों से ब्लैकलिस्ट हो सकता है FASTag-
FASTag कई कारणों से ब्लैकलिस्ट (blacklist) हो सकता है। इसके पीछे मुख्य वजहें हैं – वॉलेट में कम बैलेंस, बार-बार पेमेंट फेल होना (Repeated payment failures), KYC अपडेट न होना, या वाहन की जानकारी में कोई गलती। इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि टोल भुगतान (toll payment) में कोई परेशानी न आए।
कितना होना चाहिए मिनिमम बैलेंस?
हालांकि अब न्यूनतम बैलेंस (minimum balance) रखने की अनिवार्यता हटा दी गई है, लेकिन यात्रा के दौरान किसी परेशानी से बचने के लिए कम से कम 100 रुपये या उससे अधिक बैलेंस रखना समझदारी मानी जाती है।
FASTag से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी-
FASTag सही ढंग से काम करता रहे, इसके लिए मोबाइल नंबर (mobile number) हमेशा एक्टिव रखें, बैंक से आने वाले मैसेज ध्यान से पढ़ें और समय-समय पर ऐप से स्टेटस चेक करते रहें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें।
